{"_id":"651e67a51dab23d46603fd55","slug":"mp-election-2023-if-complaint-of-code-of-conduct-violation-is-received-on-c-vigil-app-action-will-be-taken-w-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: आचार संहिता उल्लंघन की सी-विजिल एप से रखी जाएगी नजर, शिकायत मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: आचार संहिता उल्लंघन की सी-विजिल एप से रखी जाएगी नजर, शिकायत मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई
Thu, 05 Oct 2023 04:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक शिकायत कर सकेंगे। इस शिकायत के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लघन की शिकातयों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई के लिए सी-विजिल मोबाइल एप बनाया है। इस एप से कोई भी नागरिक आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दे सकेंगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही एप एक्टिव हो जाएगा। इस एप पर कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन के फोटो और वीडियो बना कर शिकायत भेज सकता है। इस शिकायत की 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे भेज सकेंगे शिकायत
सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत सबसे पहले जिला निर्वाचन कंट्रोलर के पास जाएंगी। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद उसे फ्लाइंग स्क्वॉड के पास भेजा जाएगा। टीम शिकायत पर कार्रवाई करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मिले निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सी-विजिल एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप पर कोई भी नागरिक 20 मीटर के अंदर से लिए फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेगा।
2018 में मिली थी 3990 शिकायतें
सी विजिल एप 2018 के चुनाव में लांच किया गया था। इस एप के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को विधानसभा चुनाव में 3990 शिकायतें प्राप्त हुई थी। एप पर शिकायत के लिए पैसा बांटना, पेड न्यूज, शराब बांटना, बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, वाहन का उपयोग काफिले में करना, मतदान के दिन मतदाताओं को प्रभावित करने जैसे अन्य विकल्प एप में उपलध रहेंगे।