फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Former Congress Minister said People have got everything in BJP but they will vote for Cong

MP Election 2023: पीसी शर्मा का बड़ा बयान, कहा- भाजपा में जनता को मिला सब कुछ है पर वोट वो कांग्रेस को करेगी

Mon, 27 Nov 2023 12:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:41 PM IST
सार

MP Election 2023: भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से प्रत्याशी पीसी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में मतगणना प्रशिक्षण, बुधनी विधानसभा चुनाव परिणाम जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के जीतने और बीजेपी के हारने का दावा किया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Former Congress Minister said People have got everything in BJP but they will vote for Cong
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि वे मंत्री कमल पटेल के क्षेत्र में गए थे, वहां उन्होंने जब जनता से पूछा बीजेपी में कुछ मिला था क्या, तो जनता बोली मिला सब कुछ लेकिन वोट कांग्रेस को ही करेंगे। शर्मा अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, इसके पहले भी उन्होंने हाल ही बयान दिया था कि भारतीय टीम ईडी के छापे के डर से क्रिकेट वर्ल्ड कप में हार गई थी। शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में ये दावा किया कि कांग्रेस 114 नहीं 174 सीट जीत रही है। कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने की बात कहती थी पर अब नहीं कह रही है। 
विज्ञापन


सर्वे बता रहे कांग्रेस की सरकार बन रही: PC शर्मा 
शर्मा ने कहा कि बीजेपी के सर्वे भी बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। बीजेपी जान गई है कि अब कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस के प्रशिक्षण में कमलनाथ के वर्चुअली संबोधन पर पीसी शर्मा ने कहा कि ये वक्त बदलाव का है। EVM में गड़बड़ी के सवाल पर पीसी शर्मा ने कहा कि जब तक बीजेपी की सरकार है। ये गड़बड़ी करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के कई मंत्री हारेंगे: PC शर्मा
विधानसभा चुनाव के परिणाम पर पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के कई मंत्री इस बार हारेंगे। वहीं बुधनी विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि हनुमान जी की लीला है और हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं। शर्मा खुद भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने उनके सामने भगवानदास सबनानी को उतारा है। पिछले चुनाव में शर्मा ने इसी सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को पटकनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed