{"_id":"652a5d649dd43b8df10bdea7","slug":"mp-election-2023-digvijay-singh-took-a-jibe-at-cm-shivraj-singh-s-statement-about-money-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP election 2023: मुख्यमंत्री की आदत बन गया है चुपके से पैसा डालना, सीएम के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP election 2023: मुख्यमंत्री की आदत बन गया है चुपके से पैसा डालना, सीएम के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज
Sat, 14 Oct 2023 02:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:51 PM IST
सार
MP election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण का एक वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट X के माध्यम से सीएम पर बड़ा हमला बोला है। सिंह सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सीमए शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की यह जंग और आगे बढ़ गई है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इलेक्शन कमीशन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर संज्ञान लिए जाने की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि मामा @ChouhanShivraj की चुपके से पैसे डालने की आदत बन गयी है। पहले भ्रष्ट विधायकों की जेब में डाल कर मुख्य मंत्री बने, अब खुले आम बोल रहे हैं। क्या ECI इसे संज्ञान में लेंगे? इन्होंने दुबई में क्या क्या किया है उसकी भी जानकारी है। 2006 में मामा क्या था और अब क्या है आप सब जान रहे हैं।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुपके से पैसे डालने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज जी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने बबेले के इसी ट्वीट को रिट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। यह वायरल वीडियो भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर सीएम की जनसभा के समय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा बोली मर्यादा का ध्यान रखें
इधर, दिग्विजय सिंह के रिट्वीट पर भाजपा नाराज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने दिग्विजय सिंह को मर्यादा में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने रिट्वीट के रिप्लाई में लिखा है कि चुनाव अपनी जगह हैं और भाषा की मर्यादा अपनी जगह है राजा साहब! यदि ये टूटेगी तो सौहार्द्य ख़त्म होगा!
विज्ञापन
