फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress national spokesperson Ragini Nayak said- Countdown for BJP begins

MP Election 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

Fri, 29 Sep 2023 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भाजपा सरकार पर अपना हमला देश करती जा रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आज भी पत्रकार वार्ता कर बढ़ते महिला अपराधों पर घेरा।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress national spokesperson Ragini Nayak said- Countdown for BJP begins
कांग्रेस प्रवक्त रागिनी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का। रागिनी ने आज भोपाल में पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एमपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ यह सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंदौर पहुचेंगे। यहां से वे शाजापुर जाएंगे। 11.30 बजे शाजापुर के कालापीपल में आमसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


उठायेंगे ये मुद्दे
रागिनी नायक ने बताया कि राहुल गांधी प्रदेश सरकार में सामने कई मुद्दे उठायेंगे। चाहे मंदसौर किसान गोली कांड हो या फिर एमपी में बढ़ती बेरोजगारी। इसके साथ ही राहुल गांधी प्रदेश में हुए यूनिफार्म घोटाला, पटवारी घोटाला, व्यापम घोटाला, महिला अत्याचार समेत कई मामलों पर सरकार को घेरेंगे। अब सरकार को जवाब देना होगा। अब बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार
नायक ने आगे कहा कि उज्जैन कांड के बाद एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उज्जैन के बाद अब कटनी में आदिवासी युवती की लाश मिली। बताया जा रहा है कि युवती का बलात्कार कर हत्या की गई है। तीन दिन पहले घर से निकली थी युवती पर वापस घर नहीं पहुंची। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी, उसकी शादी होने वाली थी। आदिवासियों और महिलाओं का जीवन एमपी में अंधेरे में है। महिलाओं को  अब सड़कों पर निकलने में डर लगता है। कांग्रेस महिलाओं की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट संख्या
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिला भागीदारी से जुड़े सवाल पर रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। कैबिनेट में मंत्री पद के साथ टिकट में भी महिलाओं की भागेदारी अच्छे अनुपात में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed