{"_id":"6555c0553752c241880ceb53","slug":"mp-election-2023-congress-in-vindhya-bjp-hopeful-of-comeback-in-mahakaushal-put-in-full-force-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: विंध्य में कांग्रेस, महाकौशल में बीजेपी को वापसी की उम्मीद, लगाया पूरा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: विंध्य में कांग्रेस, महाकौशल में बीजेपी को वापसी की उम्मीद, लगाया पूरा दम
Thu, 16 Nov 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:40 PM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस बीजेपी का फोकस विंध्य और महाकौशल पर है। इन दोनों रीजन को मिलाकर कुल 68 सीट होती हैं। इनमें बीजेपी के पास 37 सीट हैं जबकि कांग्रेस के पास 30 सीट हैं। एक सीट अन्य के खाते में है।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला,
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 116 का जादुई आंकड़ा छूने के लिए विंध्य की 30 और महाकौशल की 38 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की नजर है। 2018 के चुनाव में जहां विंध्य में भाजपा सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने में सफल रही थी तो वहीं महाकौशल में कांग्रेस का डंका बजा था। इस बार 2023 के चुनाव में दोनों ही पार्टियां एक फिर अपनी इस सफलता को बरकार रखना चाहती हैं। ऐसे में दोनों ही दलों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने राहुल प्रियंका ने यहां सभाएं की। भाजपा के लिए मोदी शाह ने प्रचार किया। शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर दोनों ही दल पूरी तरह से तैयार हैं।
विंध्य में तीसरा मोर्चा
विंध्य में बीएसपी तीसरे मोर्चे के तौर पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इसके साथ ही सिंगरोली में आम आदमी पार्टी भी कड़ी टक्कर दे रही है। इसके साथ ही नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी भी वोट काटकर कांग्रेस बीजेपी के उम्मीदवार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। कांग्रेस से बीजेपी में गए सिद्धार्थ तिवारी पर भी इस बार सब की निगाहें हैं। विंध्य में कई सीटों पर जातिवाद का मुद्दा भी हावी रहता है।
महाकौशल में बड़ी सीटें
महाकौशल में सीटों की बात करें तो बीजेपी ने यहां पर अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में प्रत्याशी बनाकर उतारा है। इनमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सीट छिंदवाड़ा भी महाकौशल में ही आती है। छिंदवाड़ा जिले की सातों सीटें कांग्रेस के पास ही हैं। भाजपा यहां पर कमलनाथ का किला ढाहने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विंध्य में सीटों की स्थिति
कुल सीट 30
बीजेपी 24
कांग्रेस 06
बीएसपी 00
आप 00
महाकौशल में सीटों की स्थिति
कुल सीट 38
बीजेपी 13
कांग्रेस 24
निर्दलीय 1