{"_id":"6543274de634e8f97d0411f8","slug":"mp-election-2023-bjp-candidate-said-if-congress-government-comes-you-will-not-be-able-to-celebrate-navratri-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी गौर बोलीं- कांग्रेस सरकार आ गई तो नहीं मना पाओगे, नवरात्रि-दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी गौर बोलीं- कांग्रेस सरकार आ गई तो नहीं मना पाओगे, नवरात्रि-दीपावली
Thu, 02 Nov 2023 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:06 AM IST
सार
MP Election 2023: चुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी अपना पूरा दमखम दिख रहे हैं लेकिन इस दौरान उनके कई विवादित वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो भोपाल में गोविंदपुरा सीट से उम्मीदवार कृष्णा गौर का भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मतदाताओं से कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आ गई तो वे नवरात्रि, करवाचौथ और दिवाली जैसे सभी त्योहार नहीं मना पाएंगे। कांग्रेस सनातन विरोधी है और सनातन को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी व पूर्व महापौर कृष्णा गौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौर का ये वीडियो गोविंदपुरा क्षेत्र में रात्रिकालीन चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौर का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस इस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा उम्मीदवार जीतने के लिए झूठ का सहारा ले रहे मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं उन्हें धर्म के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी करेगी।
विज्ञापन
इनके बीच है मुकाबला
भोपाल की सात विधानसभा सीटों में से एक गोविंदपुरा विधानसभा सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती है। यहां पर वर्तमान में कृष्णा गौर ही विधायक हैं, इनके पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर यहां से कई बार विधायक चुने गए थे। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में यहां से रविंद्र साहू झूमर वाला को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
