फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress KamalNath reminded government of its promise before budget

MP Congress: कमलनाथ ने बजट से पहले सरकार को याद दिलाया उनका वादा, बोले- जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा

Sat, 29 Jun 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीन जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किया जा रहे बजट से पहले सरकार द्वारा किए गए वादों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा है, जो वादा किया वह निभाना पड़ेगा।

विज्ञापन
MP Congress KamalNath reminded government of its promise before budget
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर हमला बोला है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए सरकार से कहा कि जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में मोहन सरकार साल 2024-25 के लिए तीन जुलाई को बजट पेश करेगी। यह बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शीघ्र ही अपना बजट पेश करने वाली है। मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि बजट में उन घोषणाओं के लिए अवश्य प्रावधान कर लें, जो उन्होंने विधानसभा चुनाव में की थी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश की जनता से कई सारे वादे किए हैं, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। हालांकि, सरकार का कहना है कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। एक-एक करके इन्हें पूरा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ये किए थे वादे

  • किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल

  • किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल

  • लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने तीन हजार रुपया

  • घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में


पूर्व सीएम ने कहा कि यह सब वह वादे हैं जिन पर भरोसा करके जनता ने भाजपा की सरकार बनायी है। लेकिन सरकार बनने के बाद से भाजपा इन मुद्दों के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को आएगा मध्यप्रदेश सरकार का बजट
जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा सचिवालय ने 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र के लिए कार्यवाही विधेयक पेश करने और प्रश्नोत्तर काल के समय की सूची विधायकों के लिए जारी कर दी है। सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के बाद शासकीय कार्य होंगे, जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद तीन जुलाई को एमपी सरकार का बजट पेश होगा। यह बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed