{"_id":"666468717cd37e1e030d8522","slug":"mp-congress-digvijay-son-jaivardhan-support-of-jitu-patwari-not-right-put-entire-responsibility-defeat-on-him-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: पटवारी के समर्थन में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन, 'हार की पूरी जिम्मेदारी जीतू पर डालना ठीक नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: पटवारी के समर्थन में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन, 'हार की पूरी जिम्मेदारी जीतू पर डालना ठीक नहीं'
Sat, 08 Jun 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:49 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में दिग्विजय सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व पर डालना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद प्रदेश नेतृत्व पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी के ही नेता प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दो दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और उनके कार्यकाल की समीक्षा करने की बात कही है, जिसके बाद अब जीतू पटवारी के बचाव में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि सभी नेताओं को मिलकर विचार करने की जरूरत है। सिर्फ मौजूदा प्रदेश नेतृत्व पर जिम्मेदारी डालना ठीक नहीं है। जयवर्धन ने कहा कि पूरे देश की मांग है कि राहुल गांधी पूरी कमान संभाले, ताकि आने वाले प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
सभी बड़े नेताओं को मिलकर बनानी चाहिए आगे की रणनीति
जयवर्धन सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के हर नेता, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री सभी को विचार करना चाहिए। वर्तमान में जो प्रदेश नेतृत्व है, उस पर पूरी जिम्मेदारी डालना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को काम करने के लिए सिर्फ छह महीने मिले हैं। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सभी इस पर रणनीति बनाएं। आने वाले चार साल बहुत मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि अन्य राज्यों की तरह एमपी में परिणाम नहीं आए। बड़े दुख की बात है। विधानसभा चुनाव के बाद हमें बेहतर करने की उम्मीद थी। सात से आठ सीटों पर अच्छा किया जा सकता था, लेकिन इस बार और बड़ी निराशा हाथ लगी है।
