फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet Meeting Update Soybean Procurement Policy Approved MSP Purchase Benefits to Farmers

MP Cabinet Meeting: सोयाबीन उपार्जन नीति को मंजूरी, अब एमएसपी पर बिकेगा, किसान कब से ले सकते हैं इसका फायदा?

Tue, 24 Sep 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 24 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मोहर लगी है। सोयाबीन उपार्जन नीति को मंजूरी दी गई, जिससे प्रदेश में पहली बार एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी, इसके अलावा विधायकों के लिए नए आवास भी बनेंगे।

विज्ञापन
MP Cabinet Meeting Update Soybean Procurement Policy Approved MSP Purchase Benefits to Farmers
मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई हम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सोयाबीन उपार्जन नीति को मंजूरी मिलने से प्रदेश में सोयाबीन की सरकार खरीदी का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रदेश में किसानों एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी की होगी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में सोयाबीन उपार्जन नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत मार्कफेड द्वारा किसानों से सोयाबीन खरीदी जाएगी। सरकार किसानों से सोयाबीन की खरीदी 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। यह खरीदी 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी, जबकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और अक्टूबर तक चलेगी। इस पहल से राज्य के लाखों किसानों को लाभ होगा और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन


विधायकों के लिए नए आवास बनेंगे 
राज्य सरकार ने 159.13 करोड़ रुपये की लागत से विधायकों के लिए नए आवास बनाने की योजना को मंजूरी दी है। पुराने ब्लॉक हटाकर 102 नए आवास बनाए जाएंगे। राज्य के सभी 230 विधायकों के लिए आवास की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की जा रही है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। 
विज्ञापन


नीमच में फोरलेन को मंजूरी 
नीमच जिले में सड़क बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फोरलेन सड़क निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से जिले में आवागमन में सुधार होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद 
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई एक बैठक में राज्य में रिनोवल एनर्जी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में रिनोवल एनर्जी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य में सोलर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद है, जो राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बना सकता है। शुक्ला ने बताया कि सागर में 27 सितंबर को रीजनल इन्वेस्टर समिति होनी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कलकत्ता में आयोजित एक बैठक में कई उद्यमियों से मुलाकात की और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री का मानना है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं, खासकर ऊर्जा, कृषि और आईटी क्षेत्रों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed