{"_id":"671b68ea7a13a26911083214","slug":"mp-by-election-vijaypur-vidhan-sabha-bjp-candidate-ramniwas-rawat-income-net-worth-car-collection-full-details-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Affidavit: 45 लाख की कार खरीदी, 11 महीने में इतनी बढ़ी BJP प्रत्याशी रावत की संपत्ति, बुधनी उम्मीदवार करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Affidavit: 45 लाख की कार खरीदी, 11 महीने में इतनी बढ़ी BJP प्रत्याशी रावत की संपत्ति, बुधनी उम्मीदवार करोड़पति
Fri, 25 Oct 2024 04:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:02 PM IST
सार
MP By Election: विजयपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत की 11 महीने में संपत्ति 2.33 करोड़ रुपये बढ़ गई है। उनकी कुल संपत्ति 9.83 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
इन प्रत्याशियों में कौन कितना अमीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्योपुर जिले की विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और वर्तमान वन मंत्री रामनिवास रावत ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति के ब्योरा का हलफनामा दिया है। इसमें उनकी संपत्ति में 11 महीने में करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल फरवरी में उन्होंने 45 लाख की फॉर्च्यूनर एसयूपी कार भी खरीदी है। रावत ने अपनी और अपनी पत्नी की कुल संपत्ति 9.83 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 2.63 करोड़ रुपए चल संपत्ति और 7.20 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए बताई थी, जिसमें करीब 2.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। रावत के हलफनामे के अनुसार, फरवरी 2024 में उन्होंने 45 लाख रुपये की एक फॉर्च्यूनर SUV खरीदी है। रावत लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
मल्होत्रा की संपत्ति में दो लाख की बढ़ी
कांग्रेस के विजयपुर से प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने अपने नामांकन के साथ जमा किए हलफानामे में अपनी कुल संपत्ति 83.47 लाख रुपये बताई है, जो पिछली बार से सिर्फ दो लाख रुपये अधिक है। मल्होत्रा ने 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस सयम उन्होंने अपनी संपत्ति 81.41 लाख रुपए घोषित की थी।
विज्ञापन
भार्गव की संपत्ति पांच साल में बढ़ी, पटेल की एक साल में घट गई
बुधनी से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की संपत्ति में पांच साल में एक करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति 2.80 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 1.10 करोड़ की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जमा किए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.05 करोड़ रुपए बताई थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर सीट से भरे नामांकन के साथ हलफनामे में संपत्ति 16.52 करोड़ रुपए बताई थी। इस बार बुधनी से भर हलफनामे में अपनी संपत्ति 16.07 करोड़ बताई है। उनकी संपत्ति में 45 लाख की कमी आई है।
