फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Budget 2023-24: Shivraj 'Mama' support to women, schemes worth Rs 1.02 lakh crore announced

MP Budget 2023-24: महिलाओं को शिवराज 'मामा' का साथ, 1.02 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं घोषित

Wed, 01 Mar 2023 03:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 03:18 PM IST
सार

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण के दौरान कहा कि नारी के सशक्त होने पर परिवार सशक्त होता है। परिवार के सशक्त होने पर प्रदेश सशक्त होता है और प्रदेश के सशक्त होने पर राष्ट्र सशक्त होता है।

विज्ञापन
MP Budget 2023-24: Shivraj 'Mama' support to women, schemes worth Rs 1.02 lakh crore announced
देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि नारी परिवार में नेतृत्व और निर्णय लेने की भूमिका में आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार के बजट में पूरा जोर महिलाओं पर दिया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एक बड़ी घोषणा के तौर पर प्रदेश के करीब पांच हजार स्कूलों में 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। नारी शक्ति के लिए 1.02 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- MP Budget 2023-24: पहली बार ग्रीन बजट, अप्रैल से MP में 15 साल पुराने सरकारी वाहन होंगे बेकार,EV खरीदेगी सरकार
विज्ञापन


वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण के दौरान कहा कि नारी के सशक्त होने पर परिवार सशक्त होता है। परिवार के सशक्त होने पर प्रदेश सशक्त होता है और प्रदेश के सशक्त होने पर राष्ट्र सशक्त होता है।  हमारी सरकार की मंशा है कि नारी परिवार में नेतृत्व और निर्णय लेने की भूमिका में आए। इसके साथ वह स्वयं की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से अन्य किसी पर आश्रित न रहे। कन्या रत्न की पहली किलकारी से लेकर उसके संपूर्ण जीवनकाल में हमारी सरकार, उसके साथ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Budget 2023-24: युवा शक्ति के सपनों को मिलेंगे पंख, एक लाख से अधिक पदों पर भर्तियों की घोषणा

उपलब्धिः सरकार का दावा है कि इन योजनाओं का ही परिणाम है कि 2015-16 की तुलना में वर्ष 2020-21 में जन्म के समय लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो चुका है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब तक 44 लाख 39 हजार से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। 

ये भी पढ़ें- MP Budget 2023-24: मध्यप्रदेश में बढ़ेंगी एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें, 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेंगे

नारी शक्ति की उड़ान के लिए यह हैं प्रावधान
  • 929 करोड़ रुपये लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए।
  • 8,000 करोड़ रुपये लाड़ली बहना योजना के लिए।
  • 1,535 करोड़ रुपये वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को 600 रुपये प्रतिमाह भुगतान के लिए 
  • 80 करोड़ रुपये कन्या विवाह एवं निकाह योजना के लिए। आर्थिक कमजोर बेटियों के विवाह के लिए 55 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। 
  • 1,000 करोड़ रुपये महिलाओं को स्वयं का कारोबार शुरू करने के लिए। 
  • 400 करोड़ रुपये प्रसूति सहायता योजना के लिए। 
  • 83 करोड़ रुपये बेटियों को स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति (गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना) 
  • 660 करोड़ रुपये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महिलाओं को अनुदान के अतिरिक्त ब्याज भुगतान के लिए
ये भी पढ़ें- MP Budget 2023-24: इंदौर-भोपाल में इसी साल दौड़ेगी मेट्रो, 710 करोड़ रुपये का किया प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed