{"_id":"69df7ac40e6a608aac09ea15","slug":"mp-board-result-girls-dominate-the-10th-class-merit-list-with-73-42-students-passing-a-2-80-drop-from-las-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: 10वीं की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा, 73.42% परीक्षार्थी पास, दो लाख से ज्यादा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: 10वीं की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा, 73.42% परीक्षार्थी पास, दो लाख से ज्यादा फेल
Wed, 15 Apr 2026 05:18 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:18 PM IST
सार
मध्य प्रदेश 10वीं कक्षा के परिणाम में 2025 और 2026 के तुलनात्मक आंकड़ों में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन टॉप करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं, मेरिट सूची में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेकंड और थर्ड कैटेगिरी में बड़ी कमी आई है। वहीं, निजी स्कूलों का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
बेटियों का दबदबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यामिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड के परीक्षा का रजिल्ट जारी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस से रिजल्ट घोषित किया। इस वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 73.42 प्रतिशत रहा, जो 2025 के 76.22 प्रतिशत से 2.80 प्रतिशत कम हैं। हालांकि परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। नियमित छात्र 69.31 प्रतिशत पास हुए, जबकि छात्राओं का पास का प्रतिशत 77.52 प्रतिशत रहा। टॉप 10 की मेरिट सूची में 378 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया। इसमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। टॉप सूची में पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों की संख्या में 75 और छात्राओं की संख्या 91 बढ़ी है। इस वर्ष पन्ना के गुनौर सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
ये भी पढ़ें- MP Board Result: कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर,झुग्गी बस्ती में रह कर की कठिन परिश्रम,करना चाहती है देश सेवा
सेकंड और थर्ड डिवजिन वाली की संख्या घटी
परीक्षा में कुल 7,87,733 नियमित और 1,09,328 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रदेशभर में 3854 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 7,87,595 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 5,78,328 विद्यार्थी सफल हुए। इनमें 4,31,464 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 1,45,772 द्वितीय श्रेणी और 1,092 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रथम श्रेणी में 2191 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी, जबकि द्वितीय श्रेणी की संख्या 40,318 और तृतीय श्रेणी में 5783 संख्या घटी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Board Result: लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास
निजी स्कूलों का परिणाम में 5.57 की गिरावट दर्ज
सरकारी स्कूलों के परिणाण 76.80 रहा, यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.79 प्रतिशत कम है। वहीं, निजी स्कूलों का परिणाम 68.64 प्रतिशत रहा, जिसमें 5.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 17 हजार 230 और स्वास्थ्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 25, 594 कम रही।
ये भी पढ़ें- MP Board Result: 16 वर्ष का सबसे अच्छा रिजल्ट,CM बोले-बेटियों के साथ जनजातीय जिलों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
किसी भी विद्यार्थी को सप्लीमेंट्री नहीं
इस वर्ष किसी भी छात्र का परिणाम पूरक (सप्लीमेंट्री) घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा के दौरान 47 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। मंडल ने इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर “द्वितीय अवसर परीक्षा” की व्यवस्था लागू की है। इसमें असफल या अनुपस्थित छात्र पुनः परीक्षा दे सकेंगे, साथ ही जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- MP Board Result: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम
द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई से आयोजित होगी
द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित होगी। इसके अलावा छात्र पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित रखने का दावा किया है।