फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Result 2026: Class 12 Results on April 15—Find Out How Last Year's Results Fared and Check Subject-wi

MP Board Result 2026: एमपी बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट आज, जानें कैसा रहा पिछले 4 साल का परिणाम व विषयवार आंकड़ें

Wed, 15 Apr 2026 08:46 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 15 Apr 2026 08:46 AM IST
सार

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित होगा। पिछले साल 74.48 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जिसमें वाणिज्य संकाय सबसे आगे रहा। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है और जल्दी रिजल्ट आने से छात्रों को आगे की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन
MP Board Result 2026: Class 12 Results on April 15—Find Out How Last Year's Results Fared and Check Subject-wi
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। इस बार परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होगी। खास बात यह है कि इस साल रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है, जिससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन


इस बार क्यों पहले आ रहा रिजल्ट
पिछले साल 2025 में 12वीं बोर्ड का परिणाम 6 मई को घोषित हुआ था, लेकिन इस बार मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा कर लिया गया है। बोर्ड का प्रयास है कि छात्र समय रहते अपने भविष्य की योजना बना सकें, इसलिए परिणाम जल्दी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल का कुल परिणाम कैसा रहा
- पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक माना गया।
- नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55 प्रतिशत
- स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48 प्रतिशत

विषयवार प्रदर्शन ने खींचा ध्यान
- वाणिज्य संकाय (कॉमर्स): 82 प्रतिशत वाणिज्य संकाय ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ा।
- विज्ञान संकाय (साइंस): करीब 76 प्रतिशत विज्ञान वर्ग में भी बड़ी संख्या में छात्र अच्छे अंकों से पास हुए।
- कला संकाय (आर्ट्स): लगभग 72 प्रतिशत कला वर्ग में भी परिणाम संतुलित रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल हुए।
 
यह भी पढ़ें-16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट


 छात्राओं ने बनाई थी बढ़त
हर साल की तरह पिछले वर्ष भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा, जिससे यह साबित हुआ कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। पिछले साल बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, जिससे रिजल्ट की गुणवत्ता बेहतर मानी गई। इससे यह भी संकेत मिला कि छात्रों ने तैयारी में काफी मेहनत की थी।

यह भी पढ़ें-MP Board Result 2026 Live: कल जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें समय; पढ़ें पल-पल की लाइव अपडेट

इस बार छात्रों को क्या मिलेगा फायदा
इस बार परिणाम जल्दी आने से छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए अधिक समय मिलेगा। साथ ही पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो सकेगी।
उत्सुकता चरम पर इस साल भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं 12वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब सभी की नजरें 15 अप्रैल पर टिकी हैं, जब उनका परिणाम घोषित होगा और उनके भविष्य की दिशा तय होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed