फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board 12th Result 2025 Pass Percentage, Priyal Dwivedi From Satna Topper List

MP Board Result: बारहवीं में 74.48% छात्र हुए पास, बेटियों का फिर से दबदबा; सतना की प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर

Tue, 06 May 2025 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 May 2025 12:38 PM IST
सार

MP Board Result: 12वीं की परीक्षा का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिया। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74.48% पास हुए। सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

विज्ञापन
MP Board 12th Result 2025 Pass Percentage,  Priyal Dwivedi From Satna Topper List
12वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 74.48 फीसदी रहा। एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। सतना की प्रियल द्विवेदी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत स्कोर किया है। प्रियल गणित संकाय (मैथ्स साइंस ग्रुप) की छात्रा हैं और ओवरऑल टॉपर भी बनी हैं। इस साल का रिजल्ट बेटियों के नाम रहा, जिन्होंने मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। शिक्षा विभाग और बोर्ड अधिकारियों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: नरसिंहपुर ने मारी बाजी, मंडला का भी रहा अच्छा प्रदर्शन; यहां देखें दसवीं के दस धुरंधर
विज्ञापन


बायोलॉजी स्ट्रीम में दमोह की गार्गी नंबर वन
एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान संकाय में दमोह की गार्गी अग्रवाल पहले नंबर पर रही हैं। उन्होंने परिजन के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने इसका श्रेय माता-पिता, भाई और टीचर्स को दिया। कहा कि स्टूडेंट्स मोबाइल से दूरी बनाकर रखें तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम की मुस्कान जायसवाल मेरिट लिस्ट में सातवीं
रतलाम के सेंट मीरा कॉन्वेंट स्कूल की मुस्कान जायसवाल ने एमपी की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान पाया है। मुस्कान का सब्जेक्ट कॉमर्स है। उन्होंने 500 में से 484 नंबर लाकर 96.8 प्रतिशत हासिल किए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed