फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP's focus on booths lost in elections Working Committee meeting to be held at Mandal level from tomorrow

MP BJP: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हारे बूथों पर भाजपा का फोकस, कल से मंडल स्तर पर होंगी कार्यसमिति की बैठक

Tue, 09 Jul 2024 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों का कहना है कि सभी जिलों में कार्यसमिति की बैठके होंगी। यह बैठकें 10 से 15 जुलाई तक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इस दौरान चुनावों में जिन बूथों पर पार्टी को हार मिली है, उन बूथों पर नेताओं का खास फोकस रहेगा।

विज्ञापन
MP BJP's focus on booths lost in elections Working Committee meeting to be held at Mandal level from tomorrow
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कमजोर प्रदर्शन करने वाले बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए हार वाले बूथों पर कार्यसमिति बैठक की जाएंगी। 15 जुलाई तक होने वाली मंडल स्तर की इन बैठकों में क्षेत्रीय विधायक और सांसद को अनिवार्य रूप से शामिल रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जीत दर जीत के बाद भी भाजपा प्रदेश में अपनी मजबूत स्थिति को निरंतर रखने की दिशा में आगे बढ़ हुई है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के उन बूथों पर नजर दौड़ाना शुरू किया है, जिन पर उसे लोकसभा और उससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। 
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति को देखते हुए सभी जिलों में कार्यसमिति की बैठके होंगी। बताया जा रहा है कि यह बैठकें 10 से 15 जुलाई तक मंडल स्तर पर होगी। इस दौरान चुनावों में जिन बूथों पर भाजपा को हार मिली है, उन बूथों पर नेताओं का खास फोकस रहेगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में भाजपा बूथवार आयोजन करवाएगी। इन बैठकों में विधायक और सांसद अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान 28 जुलाई को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed