फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP: Congress said - BJP's second list told the truth, BJP is on the verge of its most crushing defeat till

MP BJP: कांग्रेस बोली-भाजपा की दूसरी लिस्ट ने बताया सच, भाजपा अब तक की सबसे करारी हार के मुहाने पर

Mon, 25 Sep 2023 10:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

पीसीसी चीफ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की आज की प्रत्याशी की सूची ने शिवराज और महाराज दोनों के राजनीतिक कैरियर पर पूर्णविराम लगा दिया है।

विज्ञापन
MP BJP: Congress said - BJP's second list told the truth, BJP is on the verge of its most crushing defeat till
कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने दूसरी सीटों हारी 36 और जीती तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद के साथ ही कैलाश विजयवर्गी को टिकट देकर चौंका दिया है। इस सूची को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज किया है। एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा की दूसरी लिस्ट ने सच बताया। भाजपा अब तक की सबसे करारी हार के मुहाने पर है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की आज की प्रत्याशी की सूची ने शिवराज और महाराज दोनों के राजनीतिक कैरियर पर पूर्णविराम लगा दिया है। वहीं, वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा के लिए राजनैतिक वनवास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पतन की खबरें अब आम हो चली है। सभी सर्वे और सभी सियासी समीकरण अभी तक बीजेपी की हार की भविष्यवाणी तो कर रहे थे लेकिन सबके मन में एक संशय जरूर था कि शायद भाजपा अंतिम क्षणों में कोई करिश्मा कर जाय, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची ने यह बता दिया कि मध्यप्रदेश में भाजपा अब अंत की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर उतारने के अलावा भाजपा ने सबको उतार दिया है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट देना है यह साबित कर रहा है कि भाजपा करारी हार को भांप चुकी है। किसी भी राज्य के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब 18 साल तक शासन करने वाला सत्तारूढ़ दल का नेता अपना मुंह छुपा रहा है। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने का छल कर रहे हैं, और जनता भाजपा को इस रूप में देखकर अपनी ताकत से गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस की तरफ से लिखा गया कि आज की सूची में भाजपा का पतन तो दिख ही रहा है, लेकिन एक बात और भी दिख रही है कि 28 विधायकों को बेच कर अपने लिए दिल्ली में एक बंगला, राज्यसभा की सीट और मंत्री पद खरीदने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी अब भारतीय राजनीति में लगभग कोई स्थान नहीं बचा है। सिंधिया अब भारतीय राजनीति के छिलके और गुठली के सिवा कुछ नहीं बचे। मध्य प्रदेश की जनता को आज से ही अपनी जीत और बीजेपी की करारी हार का एहसास हो चुका है। बीजेपी ने आज प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है वो बीजेपी के आत्म समर्पण के सिवा कुछ नहीं है। 

अब यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी यदि 50 सीटों का आंकड़ा भी पार कर ले तो भी उसके लिए बहुत बेहतर स्थिति कही जाएगी। यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता की सबसे बड़ी जीत और बीजेपी की सबसे बड़ी हार के रूप में भारतीय राजनीति में याद रखा जायेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed