फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Monsoon Session begins today: Issues regarding the shortage of fertilizers and seeds, as well as a

MP विधानसभा मानसून सत्र का आगाज आज: खाद-बीज संकट पर पहले ही दिन होगी चर्चा, हंगामेदार होने के आसर

Mon, 20 Jul 2026 08:40 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 20 Jul 2026 08:40 AM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज सोमवार से होगा। पहले दिन खाद-बीज संकट और कम बारिश से बने हालात पर अहम चर्चा के साथ डीजे साउंड पर कार्रवाई नहीं होने सहित कई जनहित मुद्दे सदन में गूंजेंगे। विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, पेपर लीक, जमीन खरीद जैसे मुद्दो पर घेरेगा। वहीं, सरकार यूसीसी बिल पेश करेगी। 

विज्ञापन
MP Assembly Monsoon Session begins today: Issues regarding the shortage of fertilizers and seeds, as well as a
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी। पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत पूर्व विधायकों, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद प्रश्नकाल, अध्यादेशों और विभिन्न विभागों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएंगी। दिन के अंत में खरीफ सीजन में खाद-बीज की कमी और कम बारिश से बने हालात पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक अविश्वनीजोशी और पहाड़ सिंह कनेौजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र और पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल होगा। सरकार पंचायत राज संशोधन अध्यादेश और उपकर संशोधन अध्यादेश को सदन के पटल पर रखेगी। साथ ही जीएसटी, वेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और उच्च शिक्षा विभागों से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, इस सत्र में विपक्ष ने सरकार को कानून व्यवस्था, पेपर लीक, जमीन खरीद, केन-बेतवा विस्तापितों को मुआवजा नहीं मिलने पर घेरने की रणनीति बनाई है। इधर सरकार भी इस सत्र में यूसीसी बिल पेश करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   MP Assembly Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज, यूसीसी समेत कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद-बीज और सूखे जैसे हालात पर होगी अहम चर्चा
पहले दिन का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा किसानों से जुड़ा रहेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नियम-139 के तहत खरीफ फसल के लिए खाद और बीज की उपलब्धता तथा कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की मांग करेंगे। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-  MP News: शादी से लिव-इन तक... यूसीसी से क्या-क्या बदल जाएगा?


डीजे, पंढरपुर सदन सहित कई मामलों पर ध्यानाकर्षण
सदन में विधायक देवेंद्र पटेल की तरप तेज आवाज वाले डीजे साउंड सिस्टम पर कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं विधानसभा की सदस्य अर्चना चिटनीस महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित मध्यप्रदेश सदन के मरम्मत एवं विकास कार्य का मुद्दा भी उठाएगी।  

ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा का पांच दिनी मानसून सत्र कल से: UCC समेत कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा, हंगामेदार होने के आसार

25 जनहित याचिकाएं होंगी प्रस्तुत
विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी 25 जनहित याचिकाएं सदन में पेश करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, पुल, पेयजल, स्कूल भवन, नगर परिषद गठन, स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई और बिजली जैसी स्थानीय समस्याएं प्रमुख हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP: विधानसभा घेराव करेगी ओबीसी महासभा, ''तारीख पर तारीख'' से नाराज, बोले- अब समाधान चाहिए, सिर्फ सुनवाई नहीं

दो समितियों के लिए होगा चुनाव
सत्र के पहले दिन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन भी कराया जाएगा। दोनों समितियों में 11-11 सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed