फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Ashish Jhala Appointed National Secretary in BJYM's New Team, Madhya Pradesh Gets Representation

मध्यप्रदेश: भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को जगह, बनाए गए राष्ट्रीय मंत्री

Tue, 20 Oct 2026 11:30 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 20 Oct 2026 11:30 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले प्रदेश युवा मोर्चा के मंत्री और एबीवीपी की देवास इकाई के नगर मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
MP: Ashish Jhala Appointed National Secretary in BJYM's New Team, Madhya Pradesh Gets Representation
आशीष झाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। नई टीम में सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आशीष झाला मध्यप्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की देवास इकाई में नगर मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राष्ट्रीय टीम में उनकी नियुक्ति से मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं- राम मंदिर निर्माण के समय कहां था उत्साह?
विज्ञापन


सात नेताओं को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा, जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक और नागालैंड के अरविंद दमानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम के जरिए संगठन ने अलग-अलग राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी, 10 महिला अधिकारियों के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed