{"_id":"67208f01a1bfa8a23306c051","slug":"mp-aqi-pollution-level-increased-in-the-state-before-diwali-affecting-the-health-of-children-elderly-and-si-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp aqi: प्रदेश में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण का स्तर, बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp aqi: प्रदेश में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण का स्तर, बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर पड़ रहा असर
Tue, 29 Oct 2024 01:04 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:04 PM IST
सार
एमपी में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। AQI बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिती रतलाम की है यहां का AQI 170 तक पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर ग्वालियार की भी स्थिती खराब है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली से पहले मध्य।प्रदेश की हवा खराब हो गई है। वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। पिघले 72 घंटे में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 के पार पहुंच गया है। भोपाल में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 110 दर्ज किया गया है। वहीं रतलाम में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। यहां का AQI 170 तक पहुंच गया है। जबलपुर 127 दर्ज किया गया। एक्यूआई का यह बढ़ा हुआ स्तर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
तापमान में गिरावट के साथ AQI बढ़ा
मध्य प्रदेश में तापमान घटने से AQI और बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल के हवा में प्रदूषण की मात्रा जांचने के लिए शहर में तीन अलग-अलग स्थान पर ऑटोमेटिक सेंसर भी लगाए गए हैं। AQI अगर 50 के भीतर हुआ तो ही हवा शुद्ध मानी जाती। अब दिवाली के पहले AQI की खराब से चिंता बढ़ गई है।
इसलिए बढ़ रहा AQI
त्यौहार का सीजन शुरू होने के साथ प्रदूषण का स्तर गाड़ियों के धूंआ, धूल और कई अन्य तरह के धुएं के कारण बढ़ रहा है। बता दें कि AQI 0-50 के बीच होने पर हवा को शुद्ध माना जाता है। AQI 51-100 के बीच होने पर क्वॉलिटी संतोषजनक माना जाती है। AQI 101-200 के बीच मध्य, AQI 201 से ज्यादा को खराब माना जाता है। AQI 301 को बेहद खराब और AQI 401 के पार पहुंचने पर हालात गंभीर मानी जाती है।
विज्ञापन
इन शहरों में बढ़ रहा AQI
शहर AQI स्तर
रतलाम 170
इंदौर 146
उज्जैन 137
जबलपुर 127
भोपाल 110
मंदसौर 132
खजुराहो 132