फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 7 candidates filed nomination on the first day of the third phase, candidate reached Bhopal with chillar t

MP: तीसरे चरण के लिए पहले दिन सात प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र, चिल्लर लेकर पर्चा भरने पहुंचा एक अभ्यर्थी

Fri, 12 Apr 2024 08:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Apr 2024 08:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नौ सीटों के लिए सात अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा। भोपाल में प्रत्याशी 25 हजार रुपये में से छह हजार रुपये की चिल्लर लेकर नामांकन फॉर्म भरने पहुंचा। 

विज्ञापन
MP: 7 candidates filed nomination on the first day of the third phase, candidate reached Bhopal with chillar t
भोपाल में एक अभ्यर्थी ने नामांकन भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में तीसरे चरण में ग्वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, मुरैना, भिंड और बैतूल में संशोधित चुनाव कार्यक्रम के तहत 7 मई को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 12 अप्रैल से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन ग्वालियर, गुना, भोपाल संसदीय सीट पर एक-एक अभ्यर्थी ने नामांकन फार्म भरा। वहीं, विदिशा में दो अभ्यर्थियों ने दो नाम निर्देशन पत्र, राजगढ़ में दो अभ्यर्थियों द्वारा तीन नाम निर्देशन पत्र भरा, जबकि मुरैना, सागर, भिंड सीट पर किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया। बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है।
विज्ञापन

  
भोपाल सीट पर प्रत्याशी मुदित भटनागर ने पहला नामांकन दाखिल किया। उनकी तरफ से नामांकन के साथ 25 हजार रुपये की जमानत राशि जमा कराई गई, जिसमें छह हजार रुपये के सिक्के थे। जिनको जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने एक घंटे में गिना। भोपाल में पहले दिन 19 नामांकन फॉर्म लिए गए है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed