फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Monsoon in MP: Heavy rain in several districts including Bhopal; four dam gates opened in Tikamgarh; heavy rai

मानसून एक्टिव: भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश, टीकमगढ़ में बांध के 4 गेट खुले,भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 13 Sep 2026 08:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 13 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। टीकमगढ़ के बान सुजारा बांध के चार गेट खोले गए। 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
Monsoon in MP: Heavy rain in several districts including Bhopal; four dam gates opened in Tikamgarh; heavy rai
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार, रतलाम, हरदा, झाबुआ और शाजापुर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर चला। टीकमगढ़ में तेज बारिश के बाद बान सुजारा बांध के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


कलियासोत डैम के तीन भदभदा का एख गेट खुला
रविवार रात तेज बारिश के बाद राजधानी के जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई। बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने पर रात 8 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। इसके बाद कलियासोत डैम में भी जलस्तर बढ़ने लगा, जिसके चलते रात 8 बजे ही इसके 11 में से तीन गेट एक-एक कर खोल दिए गए। कलियासोत के गेट नंबर 2, 6 और 7 खोले गए हैं। भदभदा से पानी की निकासी शुरू होने के बाद कलियासोत में भी पानी की आवक बढ़ी, जिसके चलते जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गेट खोलने का फैसला लिया गया।इससे पहले रविवार को हुई तेज बारिश के बाद इस सीजन में चौथी बार भदभदा का गेट खोला गया था। देर रात तक दोनों जलाशयों के जलस्तर और पानी की आवक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



भोपाल से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बारिश
राजधानी भोपाल में रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। खंडवा में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। ओंकारेश्वर में दोपहर बाद बारिश तेज हुई। खरगोन के कसरावद क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई।शाजापुर के मक्सी क्षेत्र में भी दोपहर से तेज बारिश का दौर चला। झाबुआ के पेटलावद, महू, हरदा और रतलाम में भी बारिश हुई। धार में करीब एक महीने बाद बारिश का दौर लौटा है। बारिश से कई इलाकों में गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बान सुजारा के चार गेट खुले
टीकमगढ़ में रविवार दोपहर तेज बारिश के बाद बान सुजारा बांध के चार गेट खोल दिए गए। बांध से 280 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया। निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। जिले में इस सीजन अब तक औसतन 35.5 इंच बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य से कम है। इसके बावजूद बांध में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर 316.35 मीटर तक पहुंच गया था।

18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज होने से नदियों, तालाबों और बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।


यह भी पढ़ें-भोपाल में कल से गणेश उत्सव: 1800 जगह विराजेंगे बप्पा, पहली बार जीरो वेस्ट झांकी-भंडारे को मिलेगा पुरस्कार

24 घंटे में इन जिलों हुई ज्यादा बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश खंडवा के हरसूद में 78 मिमी दर्ज हुई। इसके बाद बैतूल के भीमपुर में 73, धार के तिरला में 65, बैतूल में 61.8 और धार में 60.4 मिमी बारिश हुई। सतवास में 54, मंदसौर के शामगढ़ में 52.6, बड़वानी के निवाली में 49.6, उज्जैन के महिदपुर में 48 और इंदौर के देपालपुर में 46.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed