फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Monsoon active in Madhya Pradesh: Heavy rain alert for 18 districts today; these districts will be most affect

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: प्रदेश के 18 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

Sun, 13 Sep 2026 07:28 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 13 Sep 2026 07:28 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। रविवार को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। धार-बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि इंदौर-उज्जैन संभाग में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Monsoon active in Madhya Pradesh: Heavy rain alert for 18 districts today; these districts will be most affect
मध्य प्रदेश मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र और प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ के असर से अगले दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी मध्य प्रदेश में रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, धार और बड़वानी में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन


इंदौर-उज्जैन संभाग में ज्यादा असर
निम्न दाब क्षेत्र के असर से पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहेंगी। शनिवार को भी इंदौर, धार, बड़वानी, रतलाम और भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। धार में बारिश से किसानों को राहत मिली, जबकि रतलाम के नामली में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया और पानी घाटों के ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन


भोपाल समेत इन जिलों में भी बारिश
भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर बना रहेगा। यहां कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से आंकड़ों में सुधार, फिर भी प्रदेश 9 फीसदी पीछे
लगातार बारिश से प्रदेश के बारिश के आंकड़ों में सुधार हुआ है, लेकिन सीजन की कमी अब भी बनी हुई है। मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से के बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में 2 से 26 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। पश्चिमी हिस्से में भी कई जिले सामान्य से पीछे हैं। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में 1 से 55 प्रतिशत तक कमी है।

यह भी पढ़ें-आरजीपीवी में बदलेगा कॉपी जांचने का तरीका: अब स्क्रीन पर जांची जाएगी उत्तरपुस्तिका,अंक सीधे रिजल्ट में जुड़ेंगे


22 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
दूसरी ओर अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जून की कमी अब तक नहीं भर पाई
जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई, लेकिन मानसून के बीच-बीच में कमजोर पड़ने से जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। अगस्त के आखिरी सप्ताह में मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ। इससे बारिश के आंकड़ों में तेजी से सुधार आया। अब नए तंत्र से होने वाली बारिश से कमी और घटने की उम्मीद है। प्रदेश में सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed