फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MLA Arif Masood celebrated Hariyali Teej festival among sisters

MP News: बहनों के बीच पहुंचे विधायक आरिफ मसूद, मनाया हरियाली तीज का पर्व; सुखी जीवन की दुआएं दीं

Wed, 07 Aug 2024 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

MP News: सावन का सुखद महीना और बहनों के चेहरों पर छाई हुई लालिमा, इसके दीदार से ही दुनिया के सारे दुख दूर होते दिखाई देते हैं। त्योहारों के बहाने मेल मुलाकात आसान हो जाती है, इसलिए ऐसा अवसर हमेशा कुछ अच्छे पलों को जुटा लेता है।

विज्ञापन
MLA Arif Masood celebrated Hariyali Teej festival among sisters
बहनों के बीच पहुंचे विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक आरिफ मसूद बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के बीच मौजूद थे। सावन माह में मनाए जाने वाले हरियाली तीज त्यौहार पर उन्होंने बहनों से मुलाकात की और सुखी, स्वास्थ्य और संपन्न जीवन की दुआएं दीं।

विज्ञापन


आयोजन मध्य विधानसभा स्थित सावित्रीबाई फुले भवन में आयोजित किया गया था। इस दौरान महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया और मंगल गीत गाए। गोरतलब है कि मसूद अपने विधायक कार्यकाल से भी पहले से मध्य विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते रहे हैं।
विज्ञापन


वे रक्षा बंधन, गणेशोत्सव, दिवाली, दशहरा जैसे सभी बड़े त्योहारों पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ बड़े आयोजन करते आए हैं। मसूद ने कहा कि त्यौहार हमारे देश की परंपरा ही नहीं बल्कि हमारी धरोहर भी हैं। असली मजा सबके साथ आता है, सूत्र पर मेरा विश्वास है। त्यौहारों की खुशियां बांटने से ही चारगुना होती हैं। उन्होंने कहा कि सियासत से हटकर मैंने अपने क्षेत्रवासियों से संबंध बनाए हैं और यह हमेशा बरकरार रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed