फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MIya Bhopali Jhole Batole Shivraj Singh Chouhan phoenix MP Election updates

मियां भोपाली के झोले-बतोले: ‘फिनिक्स’ बनने का दावा, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना

Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
Ajay Bokil अजय बोकिल
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश चुनावों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के 136 टिकट सामने आ गए हैं। कांग्रेस के टिकट एक-दो दिन में सामने आ जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के टिकट को कांग्रेस ने श्राद्ध बताया तो उन्होंने खुद की तुलना फीनिक्स पक्षी से की है। 

विज्ञापन
MIya Bhopali Jhole Batole Shivraj Singh Chouhan phoenix MP Election updates
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, अपने मधपिरदेश में विधानसभा चुनावों में दोनो पिरमुख सियासी पार्टियों के सभी केंडीडेटों के नामों का एलान भी नई हुआ हे, मगर इसके पेले ई मुखमंतरी ओर जनता के मामा शिवराज का सियासी शराद्ध करने ओर उनके फिनिक्स बन जाने के दावे होने लगे। ओर तो ओर शराद्ध पक्ष यानी कड़े दिनो में भाजपा पिरत्याशियों की चोथी लिस्ट जारी करने को भी लोगों ने अपशगुन के आईने में देखना शुरू करा। अब चुनाव में किसका सियासी शराद्ध होगा, ये तो नतीजों के बाद पता चलेगा, मगर इन शगूफो ने जहां मुकाबले को दिलचस्प बना दिया हे, वहीं 18 सालों से मुखमंतरी बने रिए शिवराज के दिल के दर्द को भी जुबां पे ला दिया हे।

विज्ञापन


मियां, बवाल शराद्ध पक्ष में विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी की चोथी लिस्ट जारी होने से हुआ। आम तोर पे हिंदू रीति रिवाजों ओर करमकांड में भरोसा रखने वाली बीजेपी ने उन कड़े दिनो में 57 नाम जारी कर दिए, जिनमें हिंदुओं में कोई शुभ कार्य नई करा जाता। ये पुरखों को याद करने ओर उनके तरपण का मोका रेता हे। खास बात ये थी के इस लिस्ट में तमाम पुराने चेहरों के साथ साथ बुधनी से शिवराजसिंह चोहान का नाम भी था। अब लोगों के वास्ते भले शराद्ध पक्ष अशुभ हो, मगर शिवराज ओर कई पुराने चेहरों के वास्ते तो ये पखवाड़ा ’शुभ’ रिया।
विज्ञापन


खां, इसके पेले चर्चा जोरों पे थी के भाजपा आलाकमान अपने सिपहसालार शिवराज का भी टिकट काट सकता हे। उधर शिवराज ने आलाकमान के तेवर भांपते हुए पब्लिक से सवाल शुरू कर दिया था कि आपई बताओ के में चुनाव लड़ू के नई लड़ूं। पांचवी दफे सीएम बनूं के नई बनूं? जनता बोली के हां, मामा। ये पुकार आलाकमान के कानो तक पोंची। इसी बीच किसी कांगरेसी को मजाक सूझा के उसने ट्वीट कर मारा के ‘शराद्ध में शिवराज मामा को टिकट।‘ ये वार खतरनाक था। हालांकि बाद में कांगरेस पार्टी के आला नेताओं ने सफाई दी ये किसी के जाती हमला नई हे। शिवराज जुग जुग जीएं। मगर ये ट्वीट मामा को नई सियासी संजीवनी दे गया। शिवराज बोले के ‘कांगरेस मेरा शराद्ध करना चाहती हे। ये किसी कीमत पे मुमकिन नई होगा।‘ जवाब में कमलनाथ ने ट्वीट करा के शिवराज जी शराद्ध पक्ष में आपको िटकट बीजेपी ने दिया हेगा, कांगरेस ने नई। इशारा साफ था के शिवराजजी आपका ‘शराद्ध’ असल में कोन करना चाह रिया हे, समझने की बात हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खां, अब बारी पलटवार की थी। शिवराज ने कांगरेस पे जवाबी हमला करा के कांगरेस उनका कित्ता बुरा चाह ले, पर में तो फिनिक्स पक्षी की माफिक हूं, जो अपनी राख से भी जिंदा हो जाता हे। अब गांव वाले फिनिक्स के रूपक को कित्ता समझे ये तो पता नई पर इत्ता ते हे के कांगरेस को शराद्ध का वार उलटा पड़ा। पब्लिक में मामा को लेकर हमदर्दी जागने लगी। जानकारों का तो ये केना हेगा के मामा ने वार भले कांगरेस पे करा हो मगर उसका असली निशाना तो बीजेपी आला कमान था। जिसकी जी तोड़ कोशिश रई के शिवराज को इस चुनाव में किनारे लगा दिया जाए मगर मामा ने जता दिया हे वो इत्ती जल्दी हथियार डालने वालों में नई हें।   


-बतोलेबाज

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed