फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Miscreants stopped property dealer's car by hand in Bhopal, then opened fire, case is suspicious

Bhopal Crime: बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार को हाथ देकर रोका, फिर चला दी गोली, मामला संदिग्ध

Mon, 01 May 2023 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 May 2023 07:44 PM IST
सार

गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसलिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants stopped property dealer's car by hand in Bhopal, then opened fire, case is suspicious
गांधी नगर थाना, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में बीती रात ढाई बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार को हाथ देकर रोका। कार के रुकते ही बदमाशों ने गोली चला दी। गोली प्रॉपर्टी डीलर की जांघ में लगी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद या पैसों के लेनदेन में हमला होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित ज्ञान सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं और बोरिंग मशीन भी चलवाते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे वह कार से निकल रहे थे। ग्राम बड़वई के पास अज्ञात कार सवार लोगों ने उनकी कार को हाथ दिया। ज्ञान सिंह ने जैसे ही कार रोकी, आरोपियों ने कार के अंदर से ही गोली चला दी। गोली ज्ञान सिंह की जांघ में लगी।  
विज्ञापन


मामला संदिग्ध, किसी को फंसाने की साजिश!
पुलिस सूत्रों की मानें तो ज्ञान सिंह की जांघ में जो घाव गोली लगने का बताया जा रहा है, वह संदिग्ध है। इसलिए पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के स्थान पर 308 का प्रयोग किया है। गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसलिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed