{"_id":"67700f5e072a86e9af0d4a64","slug":"many-incidents-of-rape-were-reported-in-madhya-pradesh-during-2024-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: रीवा में विवाहिता से, भोपाल में बच्ची से दरिंदगी; उज्जैन भी शर्मसार; दहला देंगे MP के यह केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2024: रीवा में विवाहिता से, भोपाल में बच्ची से दरिंदगी; उज्जैन भी शर्मसार; दहला देंगे MP के यह केस
Sat, 28 Dec 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:16 PM IST
सार
Year Ender 2024: साल 2024 के दौरान मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को हिला दिया। ये घटनाएं महिलाओं और बच्चियों के प्रति बढ़ते अपराध और प्रशासनिक तंत्र की विफलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में घटित इन वारदातों में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता और पुलिस व प्रशासन की भूमिका ने कई बार जनता के गुस्से और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को भी हवा दी। यहां इस साल की प्रमुख घटनाओं का विवरण दिया गया है, जिन्होंने प्रदेश को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा में दंपति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप
मध्य प्रदेश रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में अक्टूबर माह में पिकनिक मनाने गए दंपति को बंधक बनाकर आरोपियों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। इस घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस मामले को दबाए बैठी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया था और पत्नी से गैंगरेप किया। दोनों भैरवनाथ मंदिर के पास घूमने आए गए थे। घटना सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। इस मामले में कांग्रेस ने सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
भोपाल में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म
राजधानी भोपाल में सितंबर महीने में 5 साल की मासूम से उसके पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। नगर निगम की फॉगिंग का फायदा उठाकर आरोपी अतुल निहाले ने बच्ची का मुंह दबा लिया और कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्ची के शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया, लेकिन बदबू और मक्खी की वजह से उसे प्लास्टिक के टैंक में डालकर ऊपर से जूते और चप्पल रख दिए। हद तो तब हो गई थी जब आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए उनके साथ मिलकर केस की गुत्थी सुलझाने में जुट गया था।
सीधी में आदिसवासी छात्राओं से दुष्कर्म
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर 7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म किया गया। आरोपी 3 माह से वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने यह पूरा खेल गूगल से सीखा था, जिसके बाद गूगल से मैजिक वॉइस ऐप लोड करके छात्रों से महिला की आवाज रंजना मैडम बनकर बात किया करते थे और छात्राओं को स्कॉलरशिप का प्रलोभन देकर सुनसान स्थान पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
महू में दो महिलाओं से गैंगरेप
इंदौर के पास महू में सेना की फायरिंग रेंज में सेना के दो अधिकारियों को बंधक बनाकर उनकी महिला मित्रों से गैंगरेप किया गया था। सितंबर माह में हुई इस घटना को पास के एक गांव के रहने वाले छह लोगों ने अंजाम दिया था। आरोपी इंदौर के मानपुर, बडगौंदा के रहने वाले थे। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में हुई घटना ने प्रदेश के साथ ही पूरे देश को झकझोंर दिया था।
उज्जैन में फुटपाथ पर दुष्कर्म की घटना से प्रदेश शर्मसार
उज्जैन में चार सितंबर को एक महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया था। महिला की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने ही महिला का वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसके बाद आरोपी मोहम्मद सलीम को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था।
