फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major relief from Railways: Special trains from Bhopal to Rewa and Delhi; special trains to run on August 30 a

रेलवे ने दी बड़ी राहत: भोपाल से रीवा और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, 30 और 31 अगस्त को चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 29 Aug 2026 05:55 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। भोपाल-रीवा के बीच 30-31 अगस्त और रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच 30-31 अगस्त को विशेष ट्रेनें चलेंगी। इससे त्योहार की भीड़ में यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Major relief from Railways: Special trains from Bhopal to Rewa and Delhi; special trains to run on August 30 a
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से रीवा और दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। भोपाल-रीवा के बीच एक-एक फेरे में विशेष ट्रेन चलेगी, जबकि रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


भोपाल-रीवा के बीच दो फेरे
गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल विशेष ट्रेन 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होगी। यह सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी। यह विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए भी विशेष ट्रेन
रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच 30 अगस्त को विशेष ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 02157 रात 9:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी और विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02158 31 अगस्त को दोपहर 12:10 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और मथुरा, ग्वालियर, झांसी, बीना और विदिशा होते हुए रात 11:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आईपीएस अधिकारियों के तबादले: चंचल शेखर खेल संचालक बने, अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता और साइबर की जिम्मेदारी


22 डिब्बों की होगी ट्रेन
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए समय रहते यात्रा की योजना बनाएं और उपलब्धता के अनुसार आरक्षण कराएं। ट्रेन के ठहराव और समय की ताजा जानकारी यात्री रेलवे की अधिकृत जानकारी सेवा 139 और राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली से ले सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed