{"_id":"69e6200d0bb11a5a48054957","slug":"major-disaster-averted-at-bhopal-station-smoke-emits-from-express-train-s-generator-car-undetected-for-20-mi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन की जनरेटर कार से उठा धुआं, 20 मिनट नहीं चला पता, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन की जनरेटर कार से उठा धुआं, 20 मिनट नहीं चला पता, मची अफरा-तफरी
Mon, 20 Apr 2026 06:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:17 PM IST
सार
भोपाल रेलवे स्टेशन पर जनरेटर कार में तकनीकी खराबी के चलते धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शुरुआती देरी ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर हुई, लेकिन धुएं का असर इतना ज्यादा था कि इसका गुबार प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गया। इससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में जनरेटर कार के अंदर तकनीकी गड़बड़ी को गंभीरता से नहीं लिया गया। करीब 15-20 मिनट तक धुआं धीरे-धीरे बढ़ता रहा, लेकिन जब यह तेजी से पूरे प्लेटफॉर्म पर फैल गया, तब कर्मचारियों को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। इसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
शॉर्ट सर्किट से निकला धुआं, तार जलने की आशंका
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाने के दौरान जैसे ही पावर सप्लाई शुरू की गई, जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट हो गया। प्रारंभिक जांच में वायरिंग जलने की बात सामने आई है, जिससे धुआं और हल्की आग की स्थिति बनी। स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों को भी सांस लेने में दिक्कत हुई। कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट फैल गई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।
यह भी पढ़ें-प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया का पोस्टर लॉन्च,समाज उत्थान का संकल्प
विज्ञापन
फायर बूस्टर से पाया काबू, बड़ा हादसा टला
रेलवे जन संपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि रेलवे स्टाफ और इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर बूस्टर की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। धुएं का असर केवल एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहा। थोड़ी देर में ट्रेन रवाना कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा बोली- मोदी सरकार का खेल बेनकाब
ट्रेन में यात्री नहीं थे, टला बड़ा खतरा
राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेन पूरी तरह प्लेटफॉर्म पर नहीं लगी थी और उसमें यात्री सवार नहीं थे। अगर ट्रेन में यात्री होते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद खराब जनरेटर कार को हटाकर अलग कर दिया गया है और उसे जांच के लिए आरकेएमपी यार्ड भेजा गया। रेलवे अब वैकल्पिक इंजन और पावर कार लगाकर ट्रेन को रवाना करने की तैयारी कर रहा है। तकनीकी जांच और सुरक्षा उपायों के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हो सकती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा।