फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major administrative action in Bhopal bus accident: Bus running without fitness, Bhopal RTO Jitendra Sharma su

भोपाल बस हादसे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: बिना फिटनेस दौड़ रही बस, भोपाल RTO जितेंद्र शर्मा  निलंबित

Mon, 12 May 2025 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 May 2025 10:58 PM IST
सार

भोपाल में एक भीषण बस हादसे के बाद लापरवाही के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना फिटनेस, बीमा और पंजीयन के सड़कों पर दौड़ रही बस के कारण एक युवती की मौत और कई लोग घायल होने की घटना के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के निर्देश पर की गई।

विज्ञापन
Major administrative action in Bhopal bus accident: Bus running without fitness, Bhopal RTO Jitendra Sharma su
भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा निलंबित

विस्तार

भोपाल में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बस के फिटनेस, बीमा और पंजीयन दस्तावेजों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के आदेश पर हुई है। बता दें सोमवार को रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा की तरफ जाते वक्त स्कूल बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गई। इस दौरान बस ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर पास में खड़ी स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहनों को कुचल दिया। हादसे में एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार से पांच लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि जिस बस से हादसा हुआ, वह बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चल रही थी। साथ ही उसका बीमा और पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करना शुरू कर दिया है। इस मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित ककिया गया है। उनको मुख्यालय आयुक्त भोपाल संभाग में नियुत किया गया है। निलंबन अवधि में शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वााह भत्ते की पात्रता होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed