फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Travel Mart 2025: Minister Dharmendra Lodhi said – the tourism sector of the state is developin

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025: मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा

Mon, 13 Oct 2025 08:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Oct 2025 08:01 PM IST
सार

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने राज्य के पर्यटन, संस्कृति और वैश्विक निवेश को नई पहचान दी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Travel Mart 2025: Minister Dharmendra Lodhi said – the tourism sector of the state is developin
मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का तीन दिवसीय आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना को साकार करते हुए यह कार्यक्रम केवल व्यापारिक सम्मेलन नहीं बल्कि संस्कृति, पर्यटन और वैश्विक सहयोग का महापर्व रहा। इसमें 27 देशों से आए 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स, भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, होटलियर्स, निवेशक और 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार शंभाला रिसोर्ट (भोपाल), द्वितीय यार नगर जंगल रिसोर्ट (बुधनी) और तृतीय एन्चांटिंग मध्यप्रदेश (ग्वालियर) को प्रदान किया गया। इसके अलावा, प्रायोजकों, ग्रामस्टे और होमस्टे संचालकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   MP News: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ लोकायुक्त ने अभियोग पत्र दाखिल किया
विज्ञापन


पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, पवित्र स्थलों, समृद्ध वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत राज्य को वैश्विक पहचान दिला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई पर्यटन और फिल्म नीतियों से राज्य को नई ऊँचाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: इनकम टैक्स विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी, दो जगह टीमें खंगाल रही दस्तावेज

अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि इस ट्रैवल मार्ट ने पर्यटन उद्योग के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर साझेदारी और संवाद को साकार किया। उन्होंने टूर ऑपरेटरों और होटलियर्स से अधिक से अधिक पर्यटकों को मध्यप्रदेश लाने का आग्रह किया। अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि रोड शो, रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, फैम ट्रिप्स और इंफ्लुएंसर मीट्स जैसी पूर्व-आयोजन गतिविधियों ने इस कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़ें-  MP News: उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा प्रदेश का स्थापना दिवस, जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

फॉरेन टूर ऑपरेटर्स ने भी मध्यप्रदेश की विविधता और गर्मजोशी की सराहना की। यूके के एरिक हॉलीडे ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया, जबकि फ्रांस की सुश्री ऑरेलि डाइलैक ने राज्य की संस्कृति और सुंदरता को प्रमोट करने के लिए उत्साह जताया। कार्यक्रम में फिल्म और MICE टूरिज्म, ईको-टूरिज्म, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पाक कला प्रदर्शन और व्यावसायिक सहयोग पर भी चर्चा हुई। बालाजी टेलीफिल्म ने आगामी 5 वर्षों में 50 करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज बनाने का अनुबंध किया। रायसेन जिले के ग्राम नीनोद और खंडवा जिले के इंदिरा सागर जलाशय में 386 करोड़ रुपये के निवेश से होटल/रिसॉर्ट निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर राज्य में बर्ड टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन, शिल्प और सतत विकास को प्रदर्शित किया गया। प्रसिद्ध शेफ मंजीत गिल ने मध्यप्रदेश की पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति दी। इस भव्य आयोजन ने मध्यप्रदेश को पर्यटन और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed