फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh MBBS students will read the thoughts of RSS the course will include the life essence of Dr. Hedgewar and Deendayal Upadhyay

मध्य प्रदेश: एमबीबीएस के छात्र पढ़ेंगे आरएसएस के विचार, कोर्स में शामिल होगा डॉ. हेडगेवार व दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सार

Sun, 05 Sep 2021 12:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Sep 2021 12:55 PM IST
सार

मेडिकल छात्रों के फाउंडेशन कोर्स में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, महर्षि चरक, आचार्य सुश्रुत के विचारों को शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh MBBS students will read the thoughts of RSS the course will include the life essence of Dr. Hedgewar and Deendayal Upadhyay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश अपने मेडिकल पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत अब एमबीबीए के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ आरएसएस के विचार भी पढ़ने होंगे। छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए देश के विचारकों और वैल्यू बेस्ड मेडिकल एजुकेशन को इसी सत्र से शामिल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसको लेकर रविवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि वैल्यू बेस्ड मेडिकल एजुकेशन के लिए आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, महर्षि चरक, आचार्य सुश्रुत के विचारों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


फाउंडेशन कोर्स में बतौर लेक्चर होंगे शामिल 
जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने 25 जनवरी को एक नोटशीट संबंधित विभाग के अफसरों को भेजी थी। पांच सदस्यों की कमेटी सुझाव लेने के लिए बनाई गई थी। इन्हीं सुझावों के आधार पर जीवन दर्शन के महत्व वाले लेक्चर को फाउंडेशन कोर्स में शामिल किया गया है। ये लेक्चर फाउंडेशन कोर्स के मेडिकल एथिक्स  टॉपिक में शामिल होंगे। 











 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed