फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Digvijay Singh told the names of two people who will be the CM candidate from BJP in the state

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने बताया दो लोगों का नाम, जो राज्य में भाजपा की ओर से होंगे सीएम उम्मीदवार

Mon, 19 Jul 2021 03:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 19 Jul 2021 03:04 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री पद से हटना तय है। भाजपा की ओर मुख्यमंत्री पद के अगले दो उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और बीडी शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं में से एक संघ का तो दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Digvijay Singh told the names of two people who will be the CM candidate from BJP in the state
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान देकर सियासी जगत में सनसनी फैला दी है। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से वे दो लोग कौन हैं, जो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। 

विज्ञापन


रविवार को लोगों से पूछा था सवाल  
बता दें, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार (18 जुलाई) को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मध्यप्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। दिग्विजय सिंह ने रविवार को किए एक ट्वीट में लोगों से भाजपा की ओर से संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों का नाम पूछा था। उन्होंने लिखा, 'आज कल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मध्यप्रदेश भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूचि दे दूंगा।'
विज्ञापन


सोमवार को दिया जबाब, कौन हैं वे दो लोग
अपने ट्वीट के अगले दिन यानी आज, सोमवार (19 जुलाई) को दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट कर उन दो नेताओं का नाम बताया जो भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन दो नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंद का है जबकि दूसरा संघ की पसंद का है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अब मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है।' इसके बाद सिंह ने लिखा, 'मामू का जाना तय।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज ने क्या कहा?
दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक भाजपा नेताओं की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले ही कहा था कि मैं दिग्विजय सिंह की बातों पर टिप्पणी नहीं करता हूं। आपको बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा एक महीने पहले भी उठी थी, तब भाजपा नेताओं ने कहा था कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed