{"_id":"66168f08ab51afa39f02b601","slug":"ls-polls-does-anyone-live-on-that-island-digvijay-singh-taunt-on-pm-modi-katchatheevu-statement-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?' पीएम मोदी के कच्चातिवु बयान पर दिग्विजय सिंह का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: 'क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?' पीएम मोदी के कच्चातिवु बयान पर दिग्विजय सिंह का तंज
Wed, 10 Apr 2024 06:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:37 PM IST
सार
कच्चातिवु द्वीप को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने पूछा कि क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह और नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के कच्चातिवु द्वीप पर दिए बयान पर उनसे पूछा है कि क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है? मैं पूछना चाहता हूं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं। वे हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए प्रचार करने तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरा। पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसके तमिलनाडु में सहयोगी सत्तारूढ़ द्रमुक (डीएमके) पर जमकर हमला किया और कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने तमिलनाडु के लोगों को अंधेरे में रखा है। उन्होंने निर्दयतापूर्वक कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया और हमारे मछुआरों के साथ अन्याय किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा, एनडीए सरकार लगातार हमारे मछुआरों को रिहा करा रही है और उनकी घर वापसी करा रही है। डीएमके और कांग्रेस सिर्फ मछुआरों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की गुनहगार है। पीएम मोदी के बयान पर दी गई प्रतिक्रिया में राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा, क्या उस द्वीप पर कोई रहता है? मैं पूछना चाहता हूं।
विज्ञापन
कंगना रनौत ने किया पलटवार
एक्ट्रेस और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी कंगना रनौत ने दिग्विजय के बयान को लेकर कांग्रेस को घेर लिया है। 'एक्स' पर लिखा, नेहरू जी की अक्साई चिन को बंजर। जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है। दिग्विजय जी का कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान उसी सोच को दर्शाता है। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस शासन में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया। लेकिन यह नया भारत है, यहां देश के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन 'ताशीगंग' तक नल से जल पहुंच रहा है, हिमाचल प्रदेश के 'कॉमिक' जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा, और ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब जरूर देगा।
विज्ञापन
