फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad Bhopal Police Crime News Big revelation in case of brutality with a student

Bhopal News: नाबालिग छात्रा से एक नहीं चार कारों में हुई थी दरिंदगी, तीन जब्त, थार को लेकर गुमराह कर रहा आरोपी

Tue, 10 Feb 2026 04:58 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 04:58 PM IST
सार

Bhopal News: दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग के केस ने हैरान कर दिया है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने थार के साथ सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी कार में नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए थे।

विज्ञापन
Love Jihad Bhopal Police Crime News Big revelation in case of brutality with a student
दुष्कर्म।

विस्तार

 दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग के केस ने हैरान कर दिया है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने थार के साथ सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी कार में नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन


 राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव में चलती कार में 11वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी 12वीं के छात्र औसाफ ने अपने दोस्त व जिम संचालक माज की थार कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। अब पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने थार के साथ सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी कार में नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था
पीड़िता को शादी का झांसा देकर चुप कराने के बाद उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी ने एक लाख की मांग की थी, जिसमें 40 हजार रुपये छात्रा दे चुकी थी। अधिक राशि देने से छात्रा ने इंकार किया तो आरोपी ने दोस्त माज को भी वीडियो दे दिया और पीड़िता के दोस्तों को भी दिखा दिया, इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर औसाफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पूछताछ में माज को भी आरोपी बनाया गया है।

औसाफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी
पीड़िता के साथ पहली बार औसाफ ने माज की थार कार में ही खानूगांव क्षेत्र में सड़क किनारे सुनसान स्थान पर दरिंदगी कर वीडियो बनाया था। औसाफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में जिम संचालक माज को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। माज 13 फरवरी तक कोहेफिजा पुलिस की रिमांड पर है।

पुलिस ने सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी कारों को जब्त कर चुकी है, लेकिन माज की थार कार जब्त नहीं हो सकी है। माज अपने फोन और कार को लेकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। वह कह रहा है कि मैंने अपना फोन जयपुर में तोड़कर जंगल में फेंक दिया हूं, जबकि कार को लेकर अलग-अलग बयान दे रहा है। 

थाने की सूचना माज को देने वाला हवलदार निलंबित हो चुका है।

हवलदार को निलंबित
कोहेफिजा पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी माज को थोन के प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी गुप्त सूचनाएं लीक कर रहे थे। इसके बाद हवलदार को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस को ज्ञानेंद्र के माज के साथ 7 फरवरी को वीआईपी रोड स्थित बड़े होटल में लंच करने के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। ज्ञानेंद्र ने माज को भरोसा दिलाया था कि थाना पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया
उल्लेखनीय है कि रेप और लव जिहाद का आरोपी ओसाफ 12वीं क्लास का छात्र है। पुलिस के अनुसार, ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed