{"_id":"67fbebe39b0726a83f0e268b","slug":"jai-bhim-padayatra-youths-marched-from-shaurya-smarak-to-ambedkar-chowk-giving-message-of-patriotism-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भीम पदयात्रा : शौर्य स्मारक से अंबेडकर चौराहे तक युवाओं ने मार्च किया, देशभक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भीम पदयात्रा : शौर्य स्मारक से अंबेडकर चौराहे तक युवाओं ने मार्च किया, देशभक्ति का संदेश दिया
Sun, 13 Apr 2025 10:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:23 PM IST
सार
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भोपाल ने 'जय भीम पदयात्रा' निकाली गई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में निकाली गई इस भव्य पदयात्रा ने न केवल बाबा साहेब को याद किया, बल्कि युवाओं को सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
जय भीम पदयात्रा मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में रविवार को "जय भीम पदयात्रा" का भव्य आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ना और सामाजिक समानता, न्याय व संविधान के मूल्यों के प्रति उन्हें जागरूक करना था। यह पदयात्रा भोपाल के शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे तक पहुंची, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद पुनः शौर्य स्मारक पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर “जय भीम” और “जय भारत” के नारों के साथ देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: अमित शाह बोले- पेट्रोल पंप, दवाइयों की दुकान, रेल टिकट बुकिंग का संचालन सहकारी समितिया करेंगी
युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
पदयात्रा से पहले युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, यह बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान हमें सामाजिक समता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक देता है, और आज का युवा यदि उनके आदर्शों पर चले तो निश्चित ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकता है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- श्वेत क्रांति 2.0 का आगाज: प्रदेश में दूध उत्पादन नौ प्रतिशत से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का लक्ष्य