{"_id":"66f2b9942bc9f152fa03191f","slug":"iztima-an-event-that-gives-identity-to-city-suitable-arrangements-should-be-made-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iztima News: शहर को पहचान देने वाला आयोजन, किए जाएं माकूल इंतजाम...आलमी इज्तिमा को लेकर MLA अकील की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iztima News: शहर को पहचान देने वाला आयोजन, किए जाएं माकूल इंतजाम...आलमी इज्तिमा को लेकर MLA अकील की चिट्ठी
Tue, 24 Sep 2024 06:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:37 PM IST
सार
आयोजन के लिए तैयारियों को पुख्ता करने की बात कहते हुए राजधानी भोपाल के उत्तर विधायक आतिफ अकील ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
विधायक आतिफ अकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश दुनिया के अकीदतमंदों से सजने वाला आलमी तबलीगी इज्तिमा इस बार नवम्बर माह के अंत में शुरू होगा। इसके लिए जहां आयोजन स्थल पर तैयारियों का खाका बनाया जाने लगा है, वहीं लाखों की आमद से बनने वाले हालात की फिक्र भी की जा रही है। आयोजन के लिए तैयारियों को पुख्ता करने की बात कहते हुए राजधानी भोपाल के उत्तर विधायक आतिफ अकील ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
आलमी तबलीगी इज्तीमा नवम्बर माह की 29 तारीख से शुरू होगा। चार दिवसीय इस मजहबी समागम का समापन 2 दिसंबर को दुआ ए खास के साथ होगा। दिल्ली मरकज से तय की गई इन तारीखों के बाद आयोजन स्थल ईंटखेड़ी में तैयारियों की रूपरेखा बनना शुरू हो गई है। राजधानी के उत्तर विधायक आतिफ अकील ने इस मामले को लेकर कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि आलमी तबलीगी इज्तिमा में दुनियाभर के अकीदतमंद पहुंचते हैं। इसके लिए हर साल नगर निगम, पीएचई, पीडब्लूडी, बिजली विभाग समेत कई सरकारी संस्थाएं विभिन्न कामों को अंजाम देती हैं। आतिफ ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भी इस आयोजन में बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि इस विश्वव्यापी आयोजन में शामिल होने वाले मेहमान शहर और प्रदेश के लिए बेहतर अनुभव लेकर जाएं, इसके प्रयास किए जाना चाहिए।
विज्ञापन
गैस काण्ड की बरसी और दुआ ए खास
आलमी तबलीगी इज्तीमा के चार दिन का समापन 2 दिसंबर को होगा। इसी दिन दुनिया की भीषनतम त्रासदी भोपाल गैस काण्ड की बरसी भी है। देश विदेश के बड़े उलेमाओं की मौजूदगी में होने वाली दुआ ए खास में गैस काण्ड के हजारों मृतकों के लिए भी दुआ की जा सकती है।
विज्ञापन
