फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   International Dharma-Dhamma convention in Bhopal from tomorrow, President Draupadi Murmu will inaugurate

Bhopal: सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी करेंगी शिरकत

Fri, 03 Mar 2023 06:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:54 AM IST
सार

सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 3 मार्च को दोपहर 12.15 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
International Dharma-Dhamma convention in Bhopal from tomorrow, President Draupadi Murmu will inaugurate
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (तीन मार्च) भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों का जायजा लिया। बीते दिनों हुई बैठक में जानकारी दी गई थी कि सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 3 मार्च को दोपहर 12.15 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे। शुभारंभ सत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेवगिरि महाराज का उद्बोधन भी होगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन के पहले दिन के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र होगा. जिसमें भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलेंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रशिया, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्रांस आदि देशों से आए विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed