{"_id":"69d0d9bfffcc2647610096a2","slug":"iimc-alumni-connections-2026-bhopal-chandan-roy-award-panchayat-actor-event-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में IIMC कनेक्शन्स 2026 का आयोजन, अभिनेता चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में IIMC कनेक्शन्स 2026 का आयोजन, अभिनेता चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’
Sat, 04 Apr 2026 02:58 PM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:58 PM IST
सार
भोपाल में IIMC एलुमनी एसोसिएशन मध्य प्रदेश चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह “कनेक्शन्स 2026” आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में ‘पंचायत’ वेब सीरीज से प्रसिद्ध अभिनेता चंदन रॉय को ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भोपाल में “कनेक्शन्स 2026” का भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) एलुमनी एसोसिएशन के मध्य प्रदेश चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह “कनेक्शन्स 2026” भोपाल में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस खास मौके पर लोकप्रिय ओटीटी सीरीज ‘पंचायत’ से चर्चित अभिनेता चंदन रॉय को ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता से अभिनय तक का सफर
आईआईएमसी के पूर्व छात्र चंदन रॉय ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी और आज वे अभिनय की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में संस्थान के पूर्व विद्यार्थी भोपाल पहुंचे और समारोह में हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी ने की।
कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष दीप्ति चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल सौमित्र, महासचिव मानसी समाधिया, वरिष्ठ एलुमनी दिनेश कुमार, पी.के. मोहंती तथा सिद्धार्थ सामल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने पेशेवर अनुभव साझा किए और संवाद, सहयोग व नेटवर्किंग की इस परंपरा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने आईआईएमसीएए को एक सशक्त संगठन बनाने का श्रेय इसके सह-संस्थापक रितेश वर्मा को दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा
चंदन रॉय ने साझा किया संघर्ष
अपने संबोधन में चंदन रॉय ने अपने संघर्षपूर्ण सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईआईएमसी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसने उनके अभिनय के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि आईआईएमसी के योगदान के बिना भारतीय पत्रकारिता का इतिहास अधूरा रहेगा। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सौमित्र ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया और संगठन की ऊर्जा को नई दिशा देने की बात कही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंकित फ्रांसिस, कोमल बडोडेकर और अनंत सिंह सहित कई सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का समापन आत्मीय बातचीत, रोचक किस्सों और पुरानी यादों के आदान-प्रदान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लगातार निभाने का संकल्प भी लिया।