फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj 2024: Welcoming loved ones... Madhya Pradesh's race towards Mumbai, Haji of the state will come from tomor

Haj 2024: अपनों की अगवानी... मप्र की दौड़ मुंबई की तरफ, कल से आएंगे प्रदेश के हाजी

Sun, 14 Jul 2024 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 04:23 PM IST
सार

प्रदेश से हज सफर पर सऊदी अरब गए हाजियों की वापसी मदीना से होगी। सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हाजियों का पहला जत्था मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके बाद लगातार आने वाली फ्लाइट करीब सात हजार से ज्यादा हाजियों को वापस लेकर आएंगी।

विज्ञापन
Haj 2024: Welcoming loved ones... Madhya Pradesh's race towards Mumbai, Haji of the state will come from tomor
सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हाजियों का पहला जत्था मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के हाजियों की वापसी का सिलसिला सोमवार से शुरू हो जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले हाजियों की फ्लाइट 21 जुलाई तक जारी रहेंगी। वतन से दूर अकीदत के सफर पर पहुंचे अपने लोगों की अगवानी के लिए प्रदेश के लोगों की दौड़ मुंबई लग गई है। बड़ी तादाद में मुंबई जा रहे प्रदेशवासियों की वजह से भोपाल, इंदौर से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश से हज सफर पर सऊदी अरब गए हाजियों की वापसी मदीना से होगी। सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हाजियों का पहला जत्था मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके बाद लगातार आने वाली फ्लाइट करीब सात हजार से ज्यादा हाजियों को वापस लेकर आएंगी। हज कमेटी सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट से बसों द्वारा इन हाजियों को हज हाउस पहुंचाया जाएगा। यहां से यह हाजी अपने परिजन के साथ अपने अपने शहरों के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


पहले आ चुकीं 3 फ्लाइट
प्रदेश के हाजियों की 3 फ्लाइट पहले आ चुकी हैं। इनमें पहली फ्लाइट इंदौर के अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर और बाकी 2 फ्लाइट भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आई हैं। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट इन तीनों फ्लाइट में प्रदेश के करीब 850 हाजी वापस लौट चुके हैं। जबकि बाकी हाजी मुंबई एयरपोर्ट पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें फुल, होटल पैक
प्रदेश के हाजियों को लेने के लिए उनके परिजन मुंबई की तरफ दौड़ लगाए हुए हैं। बड़ी तादाद में जाने वाले लोगों की वजह से भोपाल, इंदौर और प्रदेश के बड़े शहरों से मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना दुश्वार हो गया है। मुंबई में भी ठहरने के लिए लोगों को महंगे दामों पर होटल किराए पर लेना पड़ रहा है।
(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed