{"_id":"679660677d8c55ec780acf31","slug":"gis-2025-more-than-30-countries-will-participate-in-bhopal-more-than-15-thousand-investors-will-participate-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"GIS 2025: भोपाल में 30 से अधिक देश होंगे शामिल, 15 हजार से अधिक निवेशक करेंगे भागीदारी, सीएम ने देखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS 2025: भोपाल में 30 से अधिक देश होंगे शामिल, 15 हजार से अधिक निवेशक करेंगे भागीदारी, सीएम ने देखी तैयारी
Sun, 26 Jan 2025 09:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 26 Jan 2025 09:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी को मध्य प्रदेश में निवेश लाने चार दिवसीय जापान की यात्रा पर रवाना होंगे। प्रदेश के औद्योगिक विकास में जापान सहयोगी की भूमिका निभाएंगा। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 का आयोजन 24 और 25 फरवरी को आयोजित हो रही है। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाली समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। प्रदेश में औद्योगिक विकास में जापान सहयोगी भूमिका निभाएंगा। 27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान की यात्रा पर रवाना हो रहे है। इससे पहले रविवार को उन्होंने श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाली जीआईएस की तैयारियों को देखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इस दौरान प्रत्येक माह उद्योगों की स्थापना और निवेश को प्रोत्साहित करने की गतिविधियां होंगी। जापान यात्रा से इसकी शुरूआत हो रही है। अगले माह भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट के आयोजन की भव्य तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होकर मार्गदर्शन देंगे।
30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को हो रही जीआईएस में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह प्रयास है कि प्रतिभागी देशों की संख्या 50 तक हो जाए। दो दिन तक चलने वाली समिट में 15 हजार से अधिक इन्वेस्टर्स प्रतिभागी बनेंगे। यह सम्मेलन उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिट के व्यवस्थित आयोजन के लिए योजना बनाकर प्रतिभागियों की अपेक्षा एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
भोपाल में पहली बार हो रही जीआईएस
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल समिट का आयोजन सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। हम सब का सौभाग्य है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहली बार भोपाल में हो रही है। उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 नए दौर की नई कहानी लिखेगा। भोपाल एक सुंदर शहर और राजधानी भी है। समिट में आने वाले अतिथियों को यहां की बड़ी झील भी आकर्षित करेगी। मध्यप्रदेश सबसे बड़ा जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहां जनजातीय समुदाय ने अपनी हजारों वर्ष पुरानी जीवन शैली और संस्कृति को सुरक्षित रखा है। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की विविध प्रकार की जनजातीय संस्कृति का चित्रण किया गया है। समिट के प्रतिभागी इस विविधता के दर्शन कर सकेंगे।
'एक जिला एक उत्पाद' की अनूठी प्रदर्शनी लगेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में चार प्रमुख विभागीय सम्मेलन, प्रवासी सत्र, सेक्टोरल सैशन और बायर-सेलर मीट के साथ ही ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो की नई प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जाएगा। 'एक जिला एक उत्पाद' की अनूठी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 'मध्यप्रदेश पवेलियन' विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।