{"_id":"68a442d436b481d86a0d650e","slug":"four-arrested-in-kerala-for-selling-bank-accounts-to-dubai-scammers-linked-to-bhopal-investment-fraud-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पहले खुद खरीदते, फिर दुबई में बैठे ठगों को बेच देते थे बैंक खाते, केरल से चार गिरफ्तार; ऐसे लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पहले खुद खरीदते, फिर दुबई में बैठे ठगों को बेच देते थे बैंक खाते, केरल से चार गिरफ्तार; ऐसे लाखों ठगे
Tue, 19 Aug 2025 02:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:54 PM IST
सार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई 9.35 लाख की ठगी मामले में केरल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी बैंक खाते खरीदकर दुबई में बैठे जालसाजों को बेचते थे। अब तक इस केस में 12 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
आरोपी आशिक, नबील, दानिश, शमशाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता बेचने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही आठ अन्य आरोपियों को अलग-अलग समय में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 9 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने केरल के मलप्पुरम और कोझीकोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। साथ ही लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मैसेज भेजते थे। आरोपी अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों की राशि निवेश कराते और बाद में हड़प लेते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बुजुर्ग आदिवासी दंपति मंत्री के कदमों में गिरे, जमीन बचाने की लगाई गुहार; दबंगों ने किया क्या था?
विज्ञापन
पैसे निकालकर विदेश भाग जाते थे
जालसाज शेयर मार्केट की बड़ी कंपनियों के नाम से मैसेज भेजकर लोगों को मोटी कमाई का झांसा देते थे। पहली बार निवेश की गई राशि वापस कर देते थे, ताकि भरोसा बन सके। बाद में भारी रकम निवेश कराकर फोन रिसीव करना बंद कर देते थे। ये आरोपी व्हाट्सएप नंबर से बातचीत करते थे, ताकि कॉल डिटेल से पकड़े न जा सकें। आरोपी फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाते और उन्हें ऊंचे दामों पर बड़े जालसाजों को बेचते थे। ठगी की रकम मिलने के बाद बैंक खातों से पैसे निकालकर विदेश भाग जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी भारत से बैंक खाते खरीदकर दुबई में बैठे जालसाजों को बेचता था।
ये भी पढ़ें: पुलिस लाइन में एक और बड़ी वारदात, चोरों ने पुलिसकर्मी के घर अलमारी और लॉकर तोड़कर उड़ाई नकदी
एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी
एडीसीपी चौहान ने बताया कि भोपाल के कोहेफिजा निवासी मोहम्मद जैनुल ने सायबर क्राइम भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करन बिरला नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर MPHDFC नामक एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर मार्केट की एक बड़ी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में 9,35,000 रुपए जमा करा लिए। पुलिस ने जांच के बाद जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुहम्मद नबील कोलोथोड़ी पिता युसुफ मुसलियार कोलोथोड़ी, शमशाद पी. पिता मुहम्मद, आशिक सजीर टी. पिता अब्बास और मोहम्मद दानिश सीके पिता अब्दुल रज्जाक सीके के रूप में हुई है। चारों आरोपी केरल के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से दानिश सीके, कोझीकोड जिले का रहने वाला है। वह भारत से बैंक खाते खरीदकर दुबई में साइबर ठगों को बेचता था और इसके बदले कमीशन यूएई की मुद्रा (दिरहम) में लेता था। इस गिरोह से जुड़े बैंक खाते बेचने वाले आठ आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच पहले ही अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: 45 दिन चली शादी: फिर युवक ने दी जान, पत्नी के किसी और से संबंध, वह बोली- पति में कमजोरी थी; जानें कब-क्या हुआ?
