{"_id":"64d7b15473963916c40362e5","slug":"five-girls-including-two-minors-arrested-from-bhopal-s-trilanga-spa-center-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: स्पा सेंटर से दो नाबालिग सहित पांच लड़कियां गिरफ्तार, नागालैंड की युवतियों से कराया जा रहा देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: स्पा सेंटर से दो नाबालिग सहित पांच लड़कियां गिरफ्तार, नागालैंड की युवतियों से कराया जा रहा देह व्यापार
Sat, 12 Aug 2023 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:51 PM IST
सार
पुलिस ने स्पा संचालक और नौकर को भी बनाया आरोपी। शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में स्थित ओशियन स्पा सेंटर में पुलिस ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
स्पा सेंटर में छापा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में स्थित ओशियन स्पा सेंटर में बीती देर रात भोपाल महिला थाना पुलिस ने छापा मारकर दो नाबालिग सहित पांच युवतियों और स्पॉ संचालक और नौकर को गिरफ्तार किया है। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस के अनुसार एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बीती देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि ओशियन स्पा सेंटर पर नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद बीती देर रात महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा था। देर रात स्पा सेंटर से नागालैंड निवासी सेंटर की महिला मैनेजर सहित पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से स्पा सेंटर के मालिक और एक नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है। दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस टीम को मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिला है। टीआई शिल्पा ठाकुर ने बताया कि स्पा संचालक गौरव ठाकुर और उसके नौकर प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात तक स्पा के बाहर महंगी कारों और रईसजादों का आना-जाना लगा रहता था। प्रिंस ग्राहकों को लाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
