फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Farewell party of Rs 2 lakh 30 thousand given for the retirement of Chief Engineer in MPT, budget is Rs 5000

Bhopal: MPT में चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट का जश्न, फेयरवेल पार्टी का बजट पांच हजार, उड़ा दिए दो लाख 30 हजार

Wed, 12 Jun 2024 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा संदीप तिवारी
संदीप तिवारी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:32 PM IST
सार

सेवानिवृत हुए चीफ इंजीनियर डीएस यादव के फेयरवेल पार्टी में निगम के दो लाख 30 हजार रुपए खर्च कर दिए गए। जबकि नियम के अनुसार रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम पांच हजार रुपए का बजट निगम की ओर से रखा गया है। मामले में अब जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Farewell party of Rs 2 lakh 30 thousand given for the retirement of Chief Engineer in MPT, budget is Rs 5000
मप्र पर्यटन विभाग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमपीटी के अधिकारियों का कारनामा सामने आया है। यहां से रिटायरमेंट हुए सीई के फेयरवेल पार्टी में 2 लाख 30 हजार रुपए खर्च कर दिए, जबकि प्रावधान केवल 5 हजार का है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) में अधिकारियों की मनमर्जी चलती है। यही वजह है कि इतना बिजनेस होने के बाद भी एमपीटी घाटे में रहता है। निगम के अधिकारियों का एक कारनामा सामने आया है। सेवानिवृत हुए चीफ इंजीनियर डीएस यादव के फेयरवेल पार्टी में निगम के दो लाख 30 हजार रुपए खर्च कर दिए गए। जबकि नियम के अनुसार रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम पांच हजार रुपए का बजट निगम की ओर से रखा गया है। अभी तक जितने भी अधिकारी और कर्मचारी रिटायर होते आए हैं उनके फेयरवेल पार्टी में अधिकतम पांच हजार ही खर्च किए जाते रहे हैं। जब इस मामले में अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी दी गई थी, यह एमडी का विशेषाधिकार है। जबकि निगम के ही कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों का कहना है कि अब सभी के सेवानिवृत्ति में ऐसी पार्टी उन्हें दी जाए। 
विज्ञापन


1150 प्रति थाली के हिसाब से 200 लोगों का लगाया बिल
31 अक्टूबर 2023 को सीई डीएस यादव यादव के सेवानिवृत्त होने पर एमपीटी के भोपाल स्थित पलाश होटल के स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इसमें 200 लोगों के लंच की व्यवस्था की गई थी। लंच पर मेन्यू दर 1150 प्रति व्यक्ति की दर से कुल व्यय 2 लाख 30 हजार एवं इस पर फूड कॉस्ट 22% की दर से व्यय 50,600 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बिल रुका तो चली बैक डेट की नोट शीट
एमपीटी के सूत्रों की मानें तो सीई डीएस यादव के सेवानिवृत्ति में दी गई फेयरवेल पार्टी का बिल जब वित्त विभाग में पहुंचा तो इसकी चर्चा शुरू हो गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में बैक डेट की एक नोट शीट चलाई, जिसमें लिखा गया कि निगम मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय में सौहाद्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतीत होता है कि कर्मचारियों का अधिकारियों के साथ स्नेह भोज का आयोजन किया जाए, जिससे कर्मचारियों में अच्छा तालमेल होकर कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। इसके लिए उचित रहेगा कि निगम की इकाई पलाश रेसीडेंसी में इसकी व्यवस्था कि जाए, जिसमें निगम के कर्मचारियों का इकाई भ्रमण भी होगा तथा निगम द्वारा अतिथियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त होगी। जिससे वे भी अपने आस-पास के व्यक्तियों को इस संबंध में जानकारी देकर इकाई के व्यवसाय वृद्धि में अपना सहयोग दे सकेंगे। अवगत होना चाहेंगे कि 31 अक्टूबर 2023 को सीई डीएस यादव सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रस्तावित है कि 31 अक्टूबर को यह स्नेह भोज भी आयोजित कर लिया जाए।


यह एमडी का विशेषाधिकार
अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया होगा। हालांकि उस समय मैं यहां का एमडी नहीं था, लेकिन यह एमडी का विशेषाधिकार होता है। सीई बड़े लेवल का अधिकारी होता है, इसलिए थोड़ी बड़ी पार्टी दी गई होगी। मैं इस मामले की और जांच करवाता हूं। 
-डॉ. इलैयाराजा, एमडी, एमपीटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed