फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   EOW's Action Plan: Target to resolve 3,900 pending cases in the state.

ईओडब्ल्यू का एक्शन प्लान: प्रदेश के 3,900 लंबित मामलों के निपटारे का लक्ष्य, हर महीने सुलझाने होंगे दो केस

Sun, 11 Oct 2026 07:19 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 07:19 AM IST
सार

मध्य प्रदेश ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के करीब 3,900 लंबित मामलों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई है। प्रत्येक जांच अधिकारी को हर महीने दो मामलों का निपटारा करना होगा। डीजी उपेंद्र जैन साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
EOW's Action Plan: Target to resolve 3,900 pending cases in the state.
डीजी उपेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने के लिए सख्त और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक जांच अधिकारी को हर महीने दो मामलों का निराकरण करना अनिवार्य होगा। इस अभियान की निगरानी डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन कर रहे हैं।

विज्ञापन

ईओडब्ल्यू मुख्यालय के निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक जांच अधिकारी को हर महीने दो मामलों का निराकरण करना होगा। इनमें एक प्रारंभिक शिकायत और दूसरा दर्ज आपराधिक प्रकरण होना अनिवार्य है। जांच प्रक्रिया में देरी और लंबे समय से लंबित मामलों की संख्या कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन

3,900 लंबित मामलों के निराकरण का लक्ष्य

वर्तमान में प्रदेशभर में ईओडब्ल्यू के पास करीब 3,900 मामले लंबित हैं। विभाग में लगभग 100 जांच अधिकारी तैनात हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी हर महीने दो मामलों का निराकरण करता है तो विभाग में प्रतिमाह करीब 200 मामलों का निपटारा हो सकता है। इस रणनीति के जरिए लंबित मामलों की संख्या कम करने और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

डीजी की सीधी निगरानी, हर सप्ताह होगी समीक्षा

इस अभियान के तहत मामलों की प्रगति पर मुख्यालय स्तर से नजर रखी जा रही है। प्रत्येक जांच अधिकारी को अपने मामले की स्थिति की रिपोर्ट हर सप्ताह मुख्यालय को सौंपनी होगी। डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन खुद मामलों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं। जांच के दौरान आने वाली तकनीकी और कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने लागू किए गए इन निर्देशों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी को देखते हुए इस महीने भी अभियान को सख्ती से जारी रखा गया है। विभाग का जोर लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed