फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Education Department strict on striking teachers, 50 school teachers suspended in madhya pradesh

MP News: हड़ताली शिक्षकों पर शिक्षा विभाग सख्त, 50 स्कूल टीचर निलंबित

Mon, 26 Sep 2022 11:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे शिक्षकों पर स्कूल शिक्षा  सख्त रुख अपना रहा है।
13 सितंबर को भोपाल में हड़ताल में शामिल होने वाले 50 शिक्षकों को विभाग ने निलंबित कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Education Department strict on striking teachers, 50 school teachers suspended in madhya pradesh
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर सख्त है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुलाई हड़ताल में शामिल शिक्षकों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने 13 सितंबर को स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस भेजा और पूछा कि वह भोपाल में हुए प्रदर्शन में शामिल थे। इसके बाद जवाब नहीं मिलने पर शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। विभाग की तरफ से प्रदेश भर के 500 से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस भेजे गए हैं। अब तक करीब 50 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन


पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति और अतिथि शिक्षक कैडर खत्म कर नए कैडर में शामिल करने की मांग को लेकर पर हड़ताल कर रहे आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत पटेल को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया था। शिक्षकों को सस्पेंड करने पर शिक्षक संघ एकजुट हो गए है। इस कार्रवाई की निंदा की जा रही है। कार्रवाई पर भरत पटेल ने कहा कि सरकार की तरफ से शांतिपूर्वक आंदोलन की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमने जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया तो निलंबन की कार्रवाई कर दी है। पटेल ने कहा कि इसके विरोध में सभी शिक्षक एकजुट है। हम आज सोमवार को आमरण अनशन करेंगे। 
विज्ञापन


यह है मांगे
-    अतिथि शिक्षक कैडर खत्म कर नए कैडर में शामिल किया जाए।
-    अनुकंपा के लंबित मामले पर जल्द कार्रवाई की जाए। 
-    2005 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 
-    विभागों में आपसी तालमेल नहीं होने से चार साल से क्रमोन्नति यानी समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिलने की गड़बड़ी दूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed