{"_id":"6a9e2ee3a2d662524809a150","slug":"drop-a-missile-on-qazi-camp-congress-hits-back-at-rameshwar-s-clarification-asks-where-is-qazi-camp-in-i-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो: रामेश्वर की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो: रामेश्वर की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?
Mon, 07 Sep 2026 09:01 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:01 AM IST
सार
करोंद में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान से विधायक रामेश्वर शर्मा विवादों में घिर गए। उन्होंने इसे इस्लामाबाद से जोड़कर सफाई दी, लेकिन कांग्रेस ने पूछा- पाकिस्तान में काजी कैंप कहां है? मुख्यमंत्री से कार्रवाई पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिए एक बयान को लेकर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा विवादों में घिर गए हैं। करोंद में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिरा दो। बयान के तुरंत बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था। अब कांग्रेस ने इसी सफाई को लेकर विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस ने सफाई पर ही खड़े किए सवाल
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं मीडिया समन्वयक अब्बास हाफिज ने विधायक के बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की है। हाफिज का कहना है कि विधायक एक धार्मिक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे और इसी दौरान उन्होंने मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक का आशय इस्लामाबाद से था तो पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की जगह आखिर कहां है?
मंच से पाकिस्तान का जिक्र, फिर मिसाइल वाली बात
भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर स्तर पर एकजुट होना चाहिए। इसी दौरान पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने लोगों से इस्लामाबाद में मटकी फोड़ने की बात कही और इसके बाद करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने का जिक्र किया।
विज्ञापन
बयान के तुरंत बाद विधायक ने दी सफाई
काजी कैंप का नाम लेने के बाद शर्मा ने खुद स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं था। उन्होंने कहा कि वे इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाइयों का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें-जहरीली शराब से मौतों के बाद परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष: 50-50 हजार मदद का ऐलान, 25 लाख मुआवजे की मांग
मुख्यमंत्री से पूछा- कार्रवाई होगी या नहीं?
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या सरकार सार्वजनिक मंच से दिए गए इस तरह के बयान को सामान्य मानती है। हाफिज ने कहा कि विधायक के बयान पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं।
जाति से ऊपर हिंदू और भारतीय होने की अपील
अपने भाषण में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से जातियों में बंटने के बजाय एकजुट रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की पहचान को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने देश के लिए समर्पित लोगों के सम्मान और मातृभूमि के प्रति निष्ठा की बात भी कही।
यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून मेहरबान: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन बरसेंगे बादल; बांधों के गेट खुले
निवेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस का हमला
हाफिज ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार मध्य प्रदेश में निवेश लाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सार्वजनिक मंचों से इस तरह के विवादित बयान प्रदेश की छवि को लेकर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस ने पूछा कि एक तरफ सरकार निवेशकों को प्रदेश में आने का न्योता दे रही है और दूसरी तरफ नेताओं के ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, तो निवेशक मध्य प्रदेश को लेकर क्या संदेश लेंगे।