फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Driver Strike Live: ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए

Tue, 02 Jan 2024 05:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jan 2024 05:14 PM IST
खास बातें

Hit and Run New Law Protest, Transport Drivers Strike Live: भारत सरकार के फैसले के बाद हिट एंड रन कानून में किए गए संशोधन का देशभर में चक्का जाम कर विरोध चल रहा है। मध्यप्रदेश में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। इंदौर के पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइनें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Drivers Strike in MP Live: Bus Truck Strike Today, Transport Strike Hit And Run New Law News in Hindi
बस हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:31 PM, 02-Jan-2024
पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान
लोकतंत्र में एकतरफा फैसलों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। संसद में संवाद के बिना ट्रक ड्राइवर्स के खिलाफ कठोर कानून बनाना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर हमला है। कानूनों के विरोध में हो रही हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सरकार को ड्राइवर्स से बात कर समस्या का सर्वसम्मत हाल निकालना चाहिए।

 
04:23 PM, 02-Jan-2024

प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में बुलाए पेट्रोल-डीजल के टैंकर, खंडवा में जरूरी सामान की नहीं होगी किल्लत
देश भर में जहां एक तरफ हिट एंड रन कानून को लेकर हंगामा बरपा है। वहीं, इसके चलते हो रही हड़ताल के दौरान पेट्रोल और दूसरे जरूरी सामान की किल्लत की खबरें भी देश के हर कोने से आ रही हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से राहत देने वाली खबर है।

यहां जिला प्रशासन ने पेट्रोल सहित आवश्यक वस्तुओं का भरपूर स्टॉक रखा है। हालांकि, सोमवार को देश भर से आ रही खबरों के बाद खंडवा में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ तो जरूर लग गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जिला प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए आमजन को आश्वस्त कर दिया कि खंडवा में पेट्रोल और अन्य जरूरी सामानों की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है। इसलिए यहां इन चीजों की जितनी जरूरत हो उतना ही लें, अनावश्यक स्टॉक न करें।

विज्ञापन
04:01 PM, 02-Jan-2024

मध्यप्रदेश में दूसरे दिन मंगलवार को ट्रक-बस ड्राइवर्स की हड़ताल का असर जरूरी सेवाओं पर दिख रहा है। इसके चलते मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को हड़ताल खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। दो याचिकाओं पर मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा, हड़ताल को तुरंत खत्म करवाया जाए। सरकार परिवहन बहाल करवाए। इस पर सरकार की तरफ से महधिवक्ता ने कहा, आज शाम तक इस मामले में अहम निर्णय लिया जा रहा है। ये याचिकाएं नागरिक उपभोक्ता मंच और अखिलेश त्रिपाठी की ओर से दायर की गई हैं।

ड्राइवर्स की हड़ताल के चलते भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित अन्य जिलों में दूध से लेकर सब्जी और किराना सप्लाई कम हुई है। ज्यादातर शहरों में सब्जियां महंगी हो गईं। स्कूल-कॉलेज बसें बंद रहीं। खरगोन में पुलिस और प्रर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। बुरहानपुर में हड़ताल कर रहे ड्राइवरों ने दूसरे वाहन चालकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाने के प्रयास किए। कई वाहनों की हवा निकाल दी। ड्राइवर उस हिट एंड रन से जुड़े कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और सात लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

03:47 PM, 02-Jan-2024

जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी खबर

  • ट्रांसपोर्ट ड्राइवर्स की हड़ताल के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई
  • हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए कार्रवाई के आदेश
  • अत्यावश्यक सेवाएं हो रहीं प्रभावित, इसीलिए कार्रवाई करे सरकार
  • राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी अंडरटेकिंग
  • आज ही हड़ताली एसोसिएशन पर की जाएगी कार्रवाई
  • हड़ताल कर रहे ट्रक, टैंकर और बस ड्राइवर्स पर होगी कार्रवाई
03:07 PM, 02-Jan-2024
भोपाल में बैरसिया यूनियन ने समाप्त की हड़ताल



भोपाल में बैरिसया यूनियन ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश चालक-परिचालक यूनियन ने एसडीएम बैरसिया को ज्ञापन सौंप कर दो दिवसीय शांतिपूर्ण हड़ताल समाप्त करने की बात कही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूनियन की ओर से हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अब कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए यूनियन जिम्मेदार नहीं होगी।
02:58 PM, 02-Jan-2024
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 02-Jan-2024
क्या है नया नियम, जिसे लेकर मचा हंगामा
नवीनतम भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 (2) में यह प्रावधान किया गया है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को बिना सूचना दिए अभियुक्त निकल भागता है, तो वह 10 वर्ष की सजा तक का दंड का भागी होगा। इस प्रावधान में यह आवश्यक नहीं है कि एक्सीडेंट करने वाले वाहन का चालक घटना स्थल पर रुके। वह यह सूचना थोड़ी दूर जाकर भी पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को फोन या अन्य माध्यम से दे सकता है। 
02:25 PM, 02-Jan-2024
अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
जिले में ट्रकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों में पेट्रोल भरवाने लोगों का हुजूम लग गया। पेट्रोल-डीजल की कमी होने की अफवाह के चलते कलेक्टर मनोज पुष्प ने तत्काल इस संबंध में पुलिस, यातायात विभाग, परिवहन विभाग और आइल कंपनी के डीलर्स के साथ सोमवार शाम बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में डीजल पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है। ईंधन सप्लाई चेन को मेंटेन कर लिया गया है। किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और पैनिक न करें। अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण एवं उसके निदान पर चर्चा की गई।
02:02 PM, 02-Jan-2024
हिट एंड रन एक्ट पर ट्रांसपोर्टरों से नहीं की गई चर्चा : जीतू पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ड्राइवर की हड़ताल पर सरकार पर निशाना साधा। भोपाल में अपने निवास पर मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि हिट एंड रन का कानून लाए तो ट्रांसपोर्टरों से चर्चा नहीं की। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने जांच की मांग की तो उनकी भावना को सम्मान नहीं दिया गया। अलग-अलग बातों को लेकर बात उठाने की कोशिश की तो उन्हें बाहर कर दिया गया। पटवारी ने कहा की बहुत हो जाए तो ड्राइवर 8 से 25 हजार तक कमा पाता है। पूरा देश प्रदेश जाम है सरकार ने क्या किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरे प्रदेश में आप कैबिनेट करना चाहते हैं, लेकिन जो जाम है उसके लिए क्या कर रहे हैं। ऐसी स्थिति के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की। पटवारी ने कहा सरकार साल के पहले दिन सोती रही। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में काम चलाऊ व्यवस्था चल रही है।
01:49 PM, 02-Jan-2024
इंदौर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति हुई सामान्य 
इंदौर में कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है। पैनिक होकर आवश्यकता से अधिक पेट्रोल-डीजल न भरवाएं। शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन के साथ खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed