फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Diseases increased in Bhopal due to weather change, health department on alert mode due to increase in dengue

Bhopal: मौसम परिवर्तन से भोपाल में बढ़ी बीमारियां, डेंगू,मलेरिया के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Wed, 11 Sep 2024 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमारियां पैर पसारने लगीं हैं। राजधानी भोपाल में डेंगू, मलेरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। डेगूं के 200 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है।
 

विज्ञापन
Diseases increased in Bhopal due to weather change, health department on alert mode due to increase in dengue
जेेपी अस्पताल में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से बीमारियां भी पैर पसारने लगी है। जहां एक तरफ डेंगू, मलेरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं,वहीं वायरल फीवर, उल्टी दस्त के मरीज भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। राजधानी भोपाल में डेंगू के दो सौ से सबसे ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वही चिकनगुनिया के भी 70 केस दर्ज किए गए हैं। मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी किया है।
विज्ञापन


इम्युनिटी बनाए रखें और बाहर खाने से बचें
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि वर्तमान समय में बार-बार मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ रही हैं। आमजन अपनी इम्युनिटी बनाये रखें, बाहर खाने से बचें। इस समय हवा में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सबसे प्रमुख है डेंगू और मलेरिया। इसके अलावा वायरल फीवर, फ्लू इन्फ्लूएंजा, टाइफाइड, स्किन इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, अस्थमा, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सबसे अहम है कि इम्युनिटी बनाए रखें। इसके लिए स्ट्रीट फूड खाने से बचें।
विज्ञापन


इस मौसम में इन बातों का रखें ध्यान 
भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय प्रजनन का समय होता है। ये मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। मौसम में बदलाव के कारण खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं। हवा में नमी और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, जिससे अस्थमा और एलर्जी जैसी सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं। लक्षण: तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, लंबे समय तक गले में खराश रहना। ऐसे बचें अपने हाथों की सफाई रखें, शुद्ध भोजन और स्वच्छ पानी पीएं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, मच्छर मारने वाली क्रीम और स्प्रे का इस्तेमाल करें। अगर बाहर खाना जरूरी हो तो स्वच्छता का ध्यान रखें और ताजा भोजन ही खाएं। उबला हुआ पानी पिएं या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें। पौष्टिक आहार, विटामिंस और भरपूर पानी का सेवन करें। नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed