फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   contract base duty of doctors and paramedical staff madhya pradesh government may increase contract

संविदा ड्यूटी: मार्च-अप्रैल में रिटायर नहीं होंगे संविदा डॉक्टर, सरकार चार महीने बढ़ाएगी कार्यकाल

Wed, 14 Apr 2021 11:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 14 Apr 2021 11:52 AM IST
सार

मार्च या अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए राहत की खबर है। सरकार इन लोगों को चार महीने और संविदा पर रखा सकती है।

विज्ञापन
contract base duty of doctors and paramedical staff madhya pradesh government may increase contract
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की मदद करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए राहत की खबर है। बता दें कि मार्च या अप्रैल में रिटायर होने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सीमा को सरकार ने चार महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि कोरोना काल के दौरान मेडिकल सुविधाओं की कमी ना हो। इसके साथ ही निगम, मंडलों, सार्वजनिक उपक्रमों, गृह विभाग और स्थानीय निकायों से रिटायर होने वालों को भी जरूरत के मुताबिक संविदा पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


कैसे मिलेगी संविदा नियुक्ति
निगम, मंडल, सार्वजनिक उपक्रम और स्थानीय निकायों के अधिकारी जो 31 मार्च को रिटायर हो चुके हैं या रिटायर होने वाले हैं, अगर वो इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो सरकार उन्हें 31 जुलाई 2021 तक संविदा पर रख सकती है। वर्ग तीन और चार के कर्मचारी को उनके जिला प्रमुख की ओर से संविदा नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को सीईओ द्वारा नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि ऐसा करने से पहले कर्मचारियों को एक प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने कोविड काल के दौरान अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वर्ग दो के कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति संभागीय आयुक्त द्वारा दी जाएगी। 

इसमें भी जिलाधिकारी का प्रमाण पत्र लगेगा कि इन अधिकारियों ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं वर्ग एक के कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति संबंधित विभाग की ओर से की जाएगी। गृह विभाग के वर्ग तीन और वर्ग चार के पुलिसकर्मियों को एसपी की अनुशंसा और प्रमाण पर डीआईजी संविदा नियुक्ति दी जाएगी। 


हर जिले में लगेगा सीटी स्कैन मशीन
कोरोना संक्रमण की गई समीक्षा बैठक के बाद कहा गया था कि बड़े अस्पतालों में लिक्विड ऑक्सीजन संयंत्र और एयर सेपरेशन यूनिट की भी व्यवस्था की जा रही है। हर जिले में सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कम से कम 15 दिन अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed