फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress takes a dig at inflation on Raksha Bandhan: Arif Masood and PC Sharma get rakhis tied by sisters, gif

रक्षाबंधन पर कांग्रेस का महंगाई पर तंज: आरिफ मसूद और पीसी शर्मा ने बहनों से बंधवाई राखी, उपहार में दी शक्कर

Thu, 27 Aug 2026 04:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 27 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के खिलाफ अनोखा संदेश दिया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और विधायक आरिफ मसूद ने बहनों से राखी बंधवाई और उपहार में शक्कर दी। शर्मा को एक महिला ने बारिश में घर का सामान बहने और राखी खरीदने के पैसे नहीं होने पर दुपट्टे का टुकड़ा रक्षासूत्र के रूप में बांधा।

विज्ञापन
Congress takes a dig at inflation on Raksha Bandhan: Arif Masood and PC Sharma get rakhis tied by sisters, gif
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बहनों को शक्कर भेंट किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में संदेश दिया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और विधायक आरिफ मसूद ने बहनों से राखी बंधवाई और उपहार में शक्कर के पैकेट दिए। नेताओं ने शक्कर के बढ़ते दाम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण आम परिवारों के लिए त्योहार की मिठास भी महंगी हो गई है। पीसी शर्मा ने 1100 क्वार्टर स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। इस दौरान बाणगंगा क्षेत्र से पहुंची एक महिला ने अपने दुपट्टे का टुकड़ा फाड़कर पीसी शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। महिला ने बताया कि बारिश में उसके घर का पूरा सामान बह गया है और उसके पास राखी खरीदने के पैसे भी नहीं थे। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर वह बारिश के बीच यहां पहुंची और दुपट्टे के टुकड़े को ही राखी बनाकर बांध दिया। महिला की बात सुनकर माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन


यह शक्कर की राजनीति नहीं, शक्कर का दर्द है
पीसी शर्मा ने कहा कि यह शक्कर की राजनीति नहीं, बल्कि शक्कर का दर्द है। उन्होंने कहा कि पहले 20-30 रुपए किलो मिलने वाली शक्कर अब 70-75 रुपए किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में बहनों के लिए मिठाई बनाना और घर में पकवान तैयार करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बहनों को राखी के उपहार के तौर पर गुलाब का फूल और शक्कर दी गई है, ताकि वे घर जाकर पकवान बना सकें। पीसी शर्मा ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


आरिफ मसूद ने भी बहनों से बंधवाई राखी
विधायक आरिफ मसूद ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें शक्कर उपहार में दी। उन्होंने भी शक्कर के बढ़ते दाम को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि त्योहार के समय जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में आज फिर झमाझम: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर

त्योहार की मिठास को प्रभावित किया
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, लेकिन इस बार शक्कर की बढ़ती कीमतों ने त्योहार की मिठास को प्रभावित किया है। शक्कर को उपहार के रूप में देकर उन्होंने महंगाई के मुद्दे को सीधे आम परिवारों और त्योहार से जोड़ते हुए सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed